1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दिनभर रहेंगे चुस्त दुरुस्त! बस नाश्ते में इन 3 तरीकों से खाएं कच्चा पनीर

दिनभर रहेंगे चुस्त दुरुस्त! बस नाश्ते में इन 3 तरीकों से खाएं कच्चा पनीर

 Published : Oct 06, 2023 06:56 am IST,  Updated : Oct 06, 2023 06:56 am IST

कच्चा पनीर आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। ये प्रोटीन और कई प्रकार के विटामिन से भरपूर है जो कि शरीर में एनर्जी देने के साथ स्टैमिना बढ़ाता है। जानते हैं इसे खाने के तरीके।

 How to eat kaccha paneer- India TV Hindi
How to eat kaccha paneer Image Source : SOCIAL

कच्चा पनीर (kaccha paneer khane ke fayde), हर इंसान के लिए फायदेमंद है। इसे डायबिटीज, थायराइड और दिल के मरीज भी बिना स्ट्रेस लिए आराम से खा सकते हैं। इसके अलावा जिन लोगों को हड्डियों से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए भी कच्चा पनीर खाना फायदेमंद है। जब आप कच्चा पनीर खाते हैं तो इसमें कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है जो कि हड्डियों ही नहीं बल्कि ब्रेन और दिल की समस्याओं को भी कम करने में मददगार है। इसके अलावा भी सेहत के लिए कच्चा पनीर खाने के कई फायदे हैं।  पर आज हम फायदे से ज्यादा नाश्ते में इसे खाने के तरीके की बात करेंगे।

कच्चा पनीर खाने का सही तरीका क्या है-How to eat kaccha paneer in hindi

1. कच्चा पनीर को सलाद की तरह खाएं

नाश्ते में आप कच्चे पनीर को कई तरह से खा सकते हैं। लेकिन, सबसे आसान है आप इसे सलाद की तरह खाएं। आपको करना ये है कि कच्चा पनीर काट कर रख लें। इस पर थोड़ा सा प्याज, हरी मिर्च, धनिया और काला नमक छिड़क लें। अब इसे आराम से बैठ कर खाएं। लगभग 1 बाउल कच्चा पनीर खाएं। ये प्रोटीन से भरपूर है और आपको एनर्जी देने वाला है। 

raw paneer recipe
Image Source : SOCIALraw paneer recipe

Jivitputrika Vrat: जितिया पर नोनी का साग और रागी (मडुआ) की रोटी खाने का है विधान, जानें इसकी पारंपरिक रेसिपी

2. कच्चा पनीर रोल

कच्चा पनीर रोल आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। बस कच्चा पनीर को तोड़ लें और इसमें थोड़ा सा चाट मसाला और नमक मिला लें। अब अपने रोटी और पराठा में इस भर लें और ऊपर से कुछ सॉस डाल लें। अगर आपको दूसरी सब्जियां भी बारीक काटकर मिलानी है तो वो भी मिला लें। इसके बाद आराम से बैठकर इस रोल को खा लें।

इस लड्डू को खाकर उतर जाएगी आपकी सारी थकान, जानें सुस्ती भगाने वाले इन 3 फूड्स के बारे में 

3. तवा रोल 

आपको करना ये है कि कच्चे पनीर को मोटा-मोटा काटकर तवे पर रख लें। इस पर ऊपर से थोड़े से नमक का छिड़काव करें। ऊपर से हल्का का विनेगर और तेल डालें। ध्यान रखें कि ये दोनों ही बिलकुछ थोड़ा सा डालें और इसे हल्का सा भूनें। इसके बाद रोल के लिए पराठा और रोटी लें और इसमें ये भर कर रोल बना लें। इसके बाद इस पनीर रोल को आराम से बैठकर खा लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल