1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. इस लड्डू को खाकर उतर जाएगी आपकी सारी थकान, जानें सुस्ती भगाने वाले इन 3 फूड्स के बारे में

इस लड्डू को खाकर उतर जाएगी आपकी सारी थकान, जानें सुस्ती भगाने वाले इन 3 फूड्स के बारे में

 Published : Oct 04, 2023 06:00 am IST,  Updated : Oct 04, 2023 06:00 am IST

अक्सर हम लोग दिन के अंत तक सुस्ती और थकान महसूस करने लगते हैं। कई बार तो लंच के बाद काम करने का मन तक नहीं होता। ऐसे में सेलिब्रिटी डायटीशियन Rujuta Diwekar के ये टिप्स काम आ सकते हैं।

aliv ladoo- India TV Hindi
aliv ladoo Image Source : SOCIAL

हम सभी किसी न किसी दिन ऐसा महसूस करते हैं कि हमारे अंदर एनर्जी नहीं है। हम सुस्त से लगते हैं और ऐसा लगता है कि हम सो जाएं या फिर हमें किसी भी काम को करने में खुशी महसूस नहीं होती है। कई बार ये फीलिंग लंच के बाद आती है और लगता है कि हम में उतनी ताकत नहीं है कि पूरा दिन काम कर सकें। ऐसे ही लोगों के लिए सेलिब्रिटी डायटीशियन Rujuta Diwekar के ये टिप्स हैं। दरअसल, अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करना शरीर में एनर्जी देने का काम करता है। साथ ही ये सुस्ती को भी कम करने में भी मददगार है।

थकान और सुस्ती का इलाज हैं ये 3 फूड्स-foods for tiredness and lethargy in hindi 

1. हलीम के लड्डू-aliv ladoo 

सेलिब्रिटी डायटीशियन रुजुता दिवेकर बताती हैं कि हलीम के बीजों से बना लड्डू खाना थकान और सुस्ती को कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, इन बीजों का सेवन फोलिक एसिड और आयरन से भरपूर है। इसके अलावा ये शरीर में  हीमोग्लोबिन बढ़ाने के साथ एनर्जी लेवल बढ़ाता है। इससे शरीर में थकान और सुस्ती में कमी आती है।

पराठे से लेकर चिप्स तक, करेला सुनकर मुंह बनाने वाले भी खाएंगे इसकी ये 3 रेसिपी

2. तूर दाल-Soaked pulses sprouted and cooked

आप तूर दाल लें और इसे 5 से 6 घंटे भिगोकर रख दें। फिर इसे मलमल के कपड़े में बांध कर रख लें। अब जब ये अंकुरित हो जाए तो इस दाल को आराम से बैठकर प्याज मिर्च और टमाटर मिला एक सैलड की तरह खाएं। आप इसकी दाल भी खा सकते हैं।  इस दाल में मिनरल्स और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा ये शुगर स्पाइक को भी होने से रोकता है।

 cashews
Image Source : SOCIAL cashews

इन पत्तियों से बनाएं दातों के लिए मंजन, नहीं लगेंगे कीड़े और कई समस्याओं से होगा बचाव

3. काजू-Cashews as mid-meal

कई बार हम शरीर से ज्यादा, दिमाग से थके होते हैं। काजू को आप लंच के समय ले सकते हैं। मैग्निशियन से भरपूर काजू दिल के लिए हेल्दी है। आप इसे रात में सोते समय दूध के साथ भी ले सकते हैं। इसका अलावा काजू खाना शरीर में गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ावा देने में भी मददगार है। तो, अगर आपको बहुत ज्यादा थकान और सुस्ती महसूस होती है तो आप इन 3 फूड्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल