1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. इन पत्तियों से बनाएं दातों के लिए मंजन, नहीं लगेंगे कीड़े और कई समस्याओं से होगा बचाव

इन पत्तियों से बनाएं दातों के लिए मंजन, नहीं लगेंगे कीड़े और कई समस्याओं से होगा बचाव

 Published : Oct 02, 2023 08:59 am IST,  Updated : Oct 02, 2023 08:59 am IST

नीम हर्बल दंत मंजन: नीम की पत्तियों से आप एक हर्बल मंजन तैयार कर सकते हैं। ये आपके दांतों की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है। क्यों और कैसे, जानते हैं विस्तार से।

Neem herbal paste- India TV Hindi
Neem herbal paste Image Source : SOCIAL

नीम हर्बल दंत मंजन: नीम एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है। इन पत्तियों को त्वचा ही नहीं दांतों की कई समस्याओं को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, आज हम इसे खाली पेट खाने की बात नहीं करेंगे बल्कि, इससे मंजन (Neem herbal paste) बनाने के बारे में बात करेंगे। जी हां, ऐसा करना आपके दांतों की कई समस्याओं को दूर कर सकता है साथ ही ये कैमिकल वाले पेस्ट की वजह से होने वाले नुकसानों से भी बचा सकता है। तो, आइए जानते हैं दांतों के लिए नीम से मंजन बनाने का तरीका (homemade paste recipe) और इसके इस्तेमाल के फायदे।

नीम हर्बल दंत मंजन बनाने का तरीका-Neem herbal paste for teeth cleaning

नीम से हर्बल दंत मंजन बनाने के लिए आपको नीम की कुछ पत्तियों को लेना है और इसे धोकर पीस लें। फिर इसमें थोड़ा सा सरसों तेल और नमक मिला लें। अब इससे ब्रश करें। दरअसल, नीम जहां एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है वहीं, नमक स्क्रब की तरह काम करता है। इसके अलावा सरसों तेल मुंह की बदबू को कम करने और ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने में मददगार है।

herbal paste for teeth
Image Source : SOCIALherbal paste for teeth

Gandhi Jayanti 2023: साफ-सफाई से लेकर अपना काम खुद करने तक, बापू से सीखें ये 5 बातें

नीम हर्बल दंत मंजन से ब्रश करने के फायदे-Neem herbal paste benefits

1. दांतों में कीड़े नहीं लगते

नीम हर्बल दंत मंजन के इस्तेमाल से आपके दांतों में कीड़े नहीं लगते। ये आपके दांतों में जाकर कीड़ों को डिएक्टिवेट कर देता है और इन्हें नुकसान पहुंचाने से रोकता है। इसके अलावा ये दांतों से जुड़ी कई समस्याओं जैसा पायरिया को भी दूर करने में मददगार है। 

इन टिप्स की मदद से घर में करें अपना पेडीक्योर, चेहरे की तरह चमकेंगे आपके पैर

2. मुंह से बदबू नहीं आती

नीम हर्बल दंत मंजन के इस्तेमाल से आपके मुंह में बदबू नहीं आती। ये असल में बदबू को कम करता है और मुंह को रिफ्रेश करता है। इससे अलावा ये कैमिकल वाले पेस्ट के नुकसानों से भी बचाता है जो कि मुंह में अल्सर पैदा करते हैं। तो, आप भी अपने दांतों को हेल्दी रखने के लिए इन पत्तियों से बने इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये बनाना भी आसान है और इससे ज्यादा फायदेमंद आपके दांतों के लिए कुछ भी नहीं है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल