1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Jivitputrika Vrat: जितिया पर नोनी का साग और रागी (मडुआ) की रोटी खाने का है विधान, जानें इसकी पारंपरिक रेसिपी

Jivitputrika Vrat: जितिया पर नोनी का साग और रागी (मडुआ) की रोटी खाने का है विधान, जानें इसकी पारंपरिक रेसिपी

 Published : Oct 05, 2023 08:58 am IST,  Updated : Oct 05, 2023 08:58 am IST

Jivitputrika Vrat 2023: जीवित्पुत्रिका व्रत महिलाएं अपने बेटों की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। इसमें निर्जला व्रत किया जाता है। लेकिन, व्रत के एक दिन पहले नहाय-खाय में नोनी का साग और मडुआ की रोटी खाई जाती है।

 Jivitputrika Vrat 2023- India TV Hindi
Jivitputrika Vrat 2023 Image Source : SOCIAL

Jivitputrika Vrat 2023: जीवित्पुत्रिका व्रत कल है और आज नहाय-खाय है। ये व्रत 24 घंटे निर्जला रह कर किया जाता है लेकिन, नहाय-खाय के दिन नोनी का साग और मडुआ की रोटी खाने की परंपरा रही है। नोनी का साग, विटामिन सी और हाई प्रोटीन से भरपूर होता है और इस मौसम में खूब आता है। इस साग को खाने से शरीर में गर्मी आती है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है। तो, वहीं मडुआ की रोटी जिसे रागी की रोटी कहते हैं ये भी बनाया जाता है। ये हाई फाइबर से भरपूर होता है और आपके पेट के लिए अच्छा है। इसके अलावा ये इम्यूनिटी बूस्टर है जो कि कई बीमारियों से बचाव में मददगार है। ये तो थे इन दोनों के फायदे। लेकिन, हम बात इनकी रेसिपी की करेंगे। जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

जितिया पर नोनी का साग और मडुआ की रोटी कैसे बनाएं-Noni ka saag madua ki roti recipe 

1. नोनी का साग रेसिपी

जितिया पर नोनी का साग बनाने की परंपरा रही है। इस साग को आज के दिन बिना प्याज लहसुन के बमाया जाता है। इसे बनाने के लिए नोनी के साग को उबालकर रख लें। इसके बाद इसे दरदरा करके पीस लें। इसके बाद कड़ाही में 1 चम्मच घी और फिर काली सरसों डालें। इसमें थोड़ा सा हल्दी और हरी मिर्च काटकर डालें। ऊपर से साग रखें, थोड़ा सा रागी का आटा मिलाएं और सेंधा नमक डालकर साग पकाएं। साग को ऐसे पकाएं कि इसमें से खुशबू आने लगे और ये पककर अपने रंग में आ जाए। 

 Jivitputrika food
Image Source : SOCIAL Jivitputrika food

इस देसी फेस पैक से चमक जाएगा आपका चेहरा, स्किन तो साफ होगी ही Dark Circles भी होंगे गायब

2. मडुआ की रोटी रेसिपी

मडुआ की रोटी बनाने के लिए आपको मडुआ लेना है और इसमें दही मिला लेना है। फिर आटे को अच्छी तरह से गूंद लें जैसे रोटी का आटा होता है। इसके बाद इसकी लोई काटकर, इस बेल लें। फिर इसे तले पर रखें और रोटी की तरह पकाएं। आप इसे आग में भी पकाकर बना सकते हैं। अब इसके ऊपर थोड़ा सा घी लगाएं और फिर इस रोटी को साग के साथ खाएं।

पराठे से लेकर चिप्स तक, करेला सुनकर मुंह बनाने वाले भी खाएंगे इसकी ये 3 रेसिपी

तो, अगर आप भी जीवित्पुत्रिका व्रत कर रही हैं तो आज के दिन इस रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं और इन दोनों चीजों को बनाकर खा सकती हैं। ये दोनों ही चीजें शरीर को एनर्जी देने के साथ व्रत के दौरान आपको बीमार होने से बचाएंगे। अगर आप व्रत नहीं कर रही हैं और आपको ये रेसिपी पसंद आई है, तब भी आप इसे ट्राई कर सकते हैं और ये देसी खाना खा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल