1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने कभी आटे के बिस्किट खाए हैं? घर पर ही इस रेसिपी को फॉलो कर बनाएं

क्या आपने कभी आटे के बिस्किट खाए हैं? घर पर ही इस रेसिपी को फॉलो कर बनाएं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 23, 2025 01:21 pm IST,  Updated : Mar 23, 2025 01:21 pm IST

मैदे से बने बिस्किट आपकी सेहत पर नेगेटिव असर डाल सकते हैं। आपको एक बार आटा बिस्किट की इस बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

आटा बिस्किट रेसिपी- India TV Hindi
आटा बिस्किट रेसिपी Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी अक्सर चाय के साथ बिस्किट खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको आटे से बने बिस्किट की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आटे के बिस्किट बनाने के लिए आपको दो कप गेहूं का आटा, हाफ स्पून इलायची, थोड़ा सा दूध, एक कप अनसॉल्टेड मक्खन, एक स्पून बेकिंग पाउडर, हाफ स्पून बेकिंग सोडा, हाफ कप पाउडर चीनी और चुटकी भर नमक की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- आटे के बिस्किट बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में मक्खन और पाउडर चीनी निकाल लीजिए। अब इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से फेंट लीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद इसी कटोरे में गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चुटकी भर नमक और इलायची पाउडर भी एड कर मिक्स कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- अब इस मिक्सचर में थोड़ा सा दूध डालकर इसे आटे की तरह अच्छी तरह से गूंथ लीजिए। ध्यान रहे कि आपको पानी का इस्तेमाल नहीं करना है।

चौथा स्टेप- अब इस आटे को थोड़े मोटे साइज में बेल लीजिए और किनारों को हाथों से दबाकर सील कर लीजिए।

पांचवां स्टेप- इसके बाद एक ट्रे को बेकिंग पेपर से कवर कर लीजिए और फिर इसके ऊपर बिस्किट्स को रख दीजिए।

छठा स्टेप- अब ओवन को 160 डिग्री सेल्सियस पर लगभग 15 मिनट तक बेक कीजिए। इसके बाद बिस्किट्स को ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।

आप इन बिस्किट्स को चाय के साथ सर्व कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात तो ये है कि आटे के बिस्किट्स आपकी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप आटे के इन बिस्किट्स को स्टोर करने के लिए एयर टाइट कंटेनर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी लोगों को आटे के बिस्किट्स का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। आपको कम से कम एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल