1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नहीं बढ़ पा रही है बालों की लंबाई, तो जरूर ट्राई करके देखें करी पत्ते से बना ये हेयर पैक

नहीं बढ़ पा रही है बालों की लंबाई, तो जरूर ट्राई करके देखें करी पत्ते से बना ये हेयर पैक

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 22, 2025 01:05 pm IST,  Updated : Mar 22, 2025 01:05 pm IST

क्या आप भी अपने बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको करी पत्ते से बने इस हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार अप्लाई करना शुरू कर देना चाहिए।

बालों की लंबाई कैसे बढ़ाएं?- India TV Hindi
बालों की लंबाई कैसे बढ़ाएं? Image Source : FREEPIK

क्या आप जानते हैं कि करी पत्ते में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी हेयर हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? आइए करी पत्ते को हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। हेयर ग्रोथ के लिए हेयर पैक बनाने के लिए आपको करी पत्ते के साथ-साथ मेथी दाने और नारियल के तेल की जरूरत भी पड़ेगी।

कैसे बनाएं हेयर पैक?

हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में मुट्ठी भर मेथी दाना और एक मुट्ठी करी पत्ता डाल दीजिए। अब आपको इन दोनों नेचुरल चीजों को रात भर के लिए भिगोकर रखना है। अगली सुबह इन दोनों चीजों को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीस लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप इसमें नारियल का तेल भी मिला सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका

इस हेयर पैक को अपने बालों पर और अपनी स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस हेयर मास्क को लगभग आधे से एक घंटे तक अपने बालों पर लगाए रखना है। आधे-एक घंटे के बाद आप हेयर वॉश कर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस कर पाएंगे। 

बालों की सेहत के लिए वरदान

करी पत्ते में पाए जाने वाले तत्व आपकी हेयर हेल्थ को इम्प्रूव करने में कारगर साबित हो सकते हैं। अगर आप अपने बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते हैं, तो रेगुलरली इस हेयर पैक का इस्तेमाल करना शुरू कर दीजिए। ये हेयर पैक हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा दिलाने में भी असरदार साबित हो सकता है। करी पत्ता, मेथी दाना और नारियल का तेल, ये तीनों चीजें मिलकर आपके बालों की जड़ों को पोषण देने में मददगार साबित हो सकती हैं। इसके अलावा इस हेयर पैक की मदद से आप अपने रूखे-बेजान बालों को स्मूद और सिल्की बना सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल