1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं ये हरी चटनी, इस रेसिपी को फॉलो कर बनाएं

डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान से कम नहीं ये हरी चटनी, इस रेसिपी को फॉलो कर बनाएं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 22, 2025 08:12 am IST,  Updated : Mar 22, 2025 08:12 am IST

अगर आप डायबिटीज पेशेंट हैं, तो आपको करेले की चटनी को अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करके देखना चाहिए। आइए इस चटनी की रेसिपी के बारे में जानते हैं।

करेले की चटनी- India TV Hindi
करेले की चटनी Image Source : FREEPIK

करेले की चटनी बनाने के लिए एक बड़ा करेला, 2 हरी मिर्च, 4 लहसुन की कली, अदरक का एक छोटा टुकड़ा और हाफ कप ताजा धनिया चाहिए होगा। इसके अलावा आपको एक स्पून नींबू के रस, एक स्पून सरसों के बीज, हाफ स्पून हल्दी पाउडर, हाफ स्पून जीरा पाउडर, एक स्पून तिल, एक स्पून कद्दूकस किया हुआ नारियल और एक स्पून सरसों के तेल की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- करेले की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले करेले को धोकर छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए। इसके बाद करेले की कड़वाहट को दूर करने के लिए इसमें थोड़ा सा नमक लगाकर लगभग 15 मिनट के लिए रख दीजिए।

दूसरा स्टेप- अब आपको करेले को धोकर हल्के से निचोड़ लेना है। इसके बाद एक पैन में सरसों के तेल को गर्म कर इसमें सरसों के बीज डाल दीजिए।

तीसरा स्टेप- बीज के चटकने के बाद, पैन में लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और तिल को एड कर एक से डेढ़ मिनट तक भून लीजिए।

चौथा स्टेप- अब पैन में कटे हुए करेले डालकर इन्हें धीमी आंच पर लगभग 5 मिनट तक भूनें और फिर इसमें हल्दी, जीरा पाउडर और नमक एड कर अच्छी तरह से मिला लीजिए।

पांचवां स्टेप- इसके बाद आप इसमें कद्दूकस किए हुए नारियल को मिक्स कर सकते हैं। सभी चीजों को मिलाकर मिक्सचर के ठंडे होने का इंतजार कीजिए।

छठा स्टेप- अब इस ठंडे मिक्सचर को मिक्सर में डाल दीजिए। मिक्सर में धनिया पत्ता और नींबू का रस भी डाल दीजिए।

सातवां स्टेप- सभी चीजों को दरदरा करके पीस लीजिए। आखिर में थोड़ा सा पानी एड कर इस मिक्सचर को स्मूद बना लीजिए।

अब आप करेले की इस चटनी को सर्व कर सकते हैं। इस चटनी का टेस्ट आपको काफी ज्यादा पसंद आएगा। डायबिटीज पेशेंट्स भी इस चटनी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल