1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. टूटते-झड़ते बालों का रामबाण इलाज, इस्तेमाल करके देखें मेथी दाने से बना ये हेयर पैक

टूटते-झड़ते बालों का रामबाण इलाज, इस्तेमाल करके देखें मेथी दाने से बना ये हेयर पैक

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 21, 2025 05:42 pm IST,  Updated : Mar 21, 2025 05:42 pm IST

क्या आप भी हेयर फॉल की समस्या से जूझ रहे हैं? अगर हां, तो आपको अपने हेयर केयर रूटीन में मेथी दाने से बने हेयर पैक को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

हेयर फॉल प्रॉब्लम से कैसे छुटकारा पाएं?- India TV Hindi
हेयर फॉल प्रॉब्लम से कैसे छुटकारा पाएं? Image Source : FREEPIK

मेथी दाने में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के साथ-साथ आपके बालों को भी मजबूत बना सकते हैं। झड़ते बालों की समस्या से परेशान हो चुके लोगों को मेथी दाने को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। आइए मेथी दाने से बने हेयर पैक की रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं और अपनी हेयर हेल्थ को सुधारते हैं।

मेथी दाना हेयर पैक रेसिपी

घर पर केमिकल फ्री हेयर पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में एक मुट्ठी मेथी दाना डाल दीजिए। अब रात भर के लिए इन्हें पानी में भीगा रहने दीजिए। अगली सुबह मेथी दाने को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीस लीजिए। अब इस पेस्ट को एक कटोरी में निकालकर इसमें एक स्पून शहद भी मिक्स कर लीजिए।

इस्तेमाल करने का सही तरीका

मेथी दाने और शहद से बने इस हेयर पैक को अपने बालों की जड़ों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए थोड़ी देर तक इस हेयर पैक को लगाए रखें। लगभग 15 से 20 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। आप इस हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। महज एक ही महीने के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

बालों की सेहत के लिए फायदेमंद

इस हेयर पैक की मदद से आप अपने बालों को मजबूत बना सकते हैं। यही वजह है कि हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए इस हेयर पैक का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा मेथी दाने से बना हेयर पैक रूसी को कम करने में भी कारगर साबित हो सकता है। बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए भी मेथी दाने से बने इस केमिकल फ्री हेयर पैक को यूज किया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल