1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. 1 कप आटा और 2 आलू से बना लें चटपटा नाश्ता, स्वाद ऐसा कि कचौड़ी समोसा भूल जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

1 कप आटा और 2 आलू से बना लें चटपटा नाश्ता, स्वाद ऐसा कि कचौड़ी समोसा भूल जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : May 11, 2026 08:21 am IST,  Updated : May 11, 2026 08:21 am IST

Atta Roll Bonda Recipe: नाश्ते में कुरकुरा और हेल्दी कुछ खाना है तो एक बार आटा और आलू से तैयार ये स्वादिष्ट और चटपटा नाश्ता जरूर ट्राई करें। इसे बनाना आसान है और खाने में ये कचौड़ी समोसा से कहीं ज्यादा टेस्टी बनता है। फटाफट नोट कर लें आटा रोल की रेसिपी।

आटा और आलू का नाश्ता- India TV Hindi
आटा और आलू का नाश्ता Image Source : INDIA TV

नाश्ते में कुछ चटपटा खाने का मन है तो एक बार आटा और आलू से तैयार ये चटपटा और क्रंची नाश्ता जरूर ट्राई करें। इसे बनाना बेहद आसान है। इस नाश्ते के स्वाद के आगे कचौड़ी समोसा भी फीके लगेंगे। न बेलने का झंझट और न ही आटा गूंथने की टेंशन, बस कुछ मिनटों में ये नाश्ते रेडी हो जाएगा। आप इसे चाय, सॉस या हरी चटनी के साथ खाएं। बारिश के दिनों में या हल्की ठंड में गर्मागरम नाश्ता आपको दिन बना देगा। बच्चों को भी ये रेसिपी बहुत पसंद आएगी। तो बिना देरी किए फटाफट नोट कर लें आटे से तैयार रोल की रेसिपी।

आटा रोल रेसिपी

पहला स्टेप- सबसे पहले कड़ाही या पैन में 1 चम्मच तेल डालें। तेल में पचफोरन मसाला डालें। अगर पचफोरन नहीं है तो जीरा, राई, सौंफ, साबुत धनिया और मेथी डाल दें। अब तेल में 1 बारीक कटा प्याज डालें। 2 बारीक कटी हरी मिर्च डाल दें। प्याज मिर्च को हल्का भूनने के बाद 1 छोटा बारीक कटा टमाटर डाल दें। अब 1 बारीक कटी शिमला मिर्च डाल दें। 

दूसरा स्टेप- सब्जियों को हल्का भूनने के बाद 2 मीडियम साइज के आलू तोड़कर डाल दें। इसमें आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, स्वाद के लिए आधा चम्मच चाट मसाला, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक डाल दें। सारे मसालों को आलू के साथ मिक्स करके 3-4 मिनट भून लें। 

तीसरा स्टेप- आलू की स्टफिंग को निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। इसी पैन में एक पानी डाल दें, थोड़ा नमक, हल्की पाउडर और थोड़ी लाल मिर्च पाउडर और 1 चम्मच तेल डालें। अब गैस एकदम कम कर दें। पानी में 1 कप आटा डालें और मिक्स करते जाएं। 2-3 मिनट चलाते हुए एक सॉफ्ट डो तैयार कर लें।

चौथा स्टेप- अब आटे से लोई तोड़ें और उसे हल्का गर्म रहने पर ही हाथ से बड़ा कर  लें। अब इसमें स्टफिंग भर लें और हाथ से हल्का रोल जैसा कर लें। सारे रोल जैसे तैयार कर लें और फिर गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें। सारे रोल को तेल में उलटते पलटते हुए सुनहरा फ्राई कर लें। एकदम क्रिस्पी रोल बनकर तैयार हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल