1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना फटे ऐसे बनाएं गोभी के पराठे, खाने में लगेंगे गजब स्वादिष्ट, फटाफट नोट कर लें आसान रेसिपी

बिना फटे ऐसे बनाएं गोभी के पराठे, खाने में लगेंगे गजब स्वादिष्ट, फटाफट नोट कर लें आसान रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Oct 30, 2025 12:15 pm IST,  Updated : Oct 30, 2025 12:15 pm IST

Gobhi Ka Paratha Recipe: गोभी के पराठे बनाना आसान नहीं है, बेलते वक्त कई बार पराठे फट जाते हैं जिससे शेप और स्वाद दोनों खराब हो जाते हैं। लेकिन ये 2 सीक्रेट ट्रिक अपनाकर गोभी के पराठे बनाएंगे तो कभी नहीं फटेंगे। फटाफट नोट कर लें गोभी के पराठे की ये रेसिपी।

गोभी का पराठा रेसिपी- India TV Hindi
गोभी का पराठा रेसिपी Image Source : FREEPIK

सर्दियां आते ही घरों में तरह-तरह के पराठे बनाकर खाए जाते हैं। गोभी के पराठे, मेथी के पराठे, पालक के पराठे और मूली के पराठे सर्दियों के मौसम में स्वाद घोल देते हैं। हालांकि भरवां पराठे बनाना आसान नहीं है। ज्यादातर लोगों की शिकायत रहती है कि गोभी के पराठे बेलने में फट जाते हैं। खासतौर से गोभी के पराठे बनाने में फटने लगते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी दो खास ट्रिक बता रहे हैं जिससे गोभी के पराठे कभी नहीं फटेंगे। आप आसानी से घर में बड़े-बड़े गोभी के पराठे बनाकर खा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें गोभी के पराठे बनाने की आसान रेसिपी।

गोभी के पराठे बनाने की रेसिपी

गोभी के पराठे बनाने का तरीका है कि सबसे पहले आप पराठे बनाने के लिए सॉफ्ट आटा गूंथ लें। आटा गूंथते वक्त आप थोड़ा नमक और 1 चम्मच ऑयल डाल दें। इससे पराठे एकदम मुलायम बनेंगे। 

पहला तरीका

अब फूल गोभी को अच्छी तरह धोकर पानी सूखने दें। गोभी को बारीक वाले कद्दूकस से कस लें और इसे किसी कपड़े में डालकर टाइट निचोड़ लें। अब गोभी में बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला मिला दें। आटे से लोई लें और उसमें 1-2 चम्मच स्टफिंग भलें। अब हाथ से पराठे को हल्का बड़ा करें और फिर बेलन की मदद से हल्के हाथ से बेल लें। पराठे पर सूखा आटा भी लगाएं इससे पराठे बिल्कुल भी नहीं फटेंगे।

दूसरा तरीका

गोभी के पराठे बनाने का दूसरा तरीका है कि आप गोभी को कद्दूकस कर लें। अब एक पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें हींग और जीरा डालें और फिर गोभी डालकर हल्का भून लें। गोभी में नमक को छोड़कर जो भी मसाले डालने हैं डाल दें। बारीक कटा हरा धनिया और हरी मिर्च मिलाएं। अब गोभी को ठंडा होने दें और फिर नमक मिलाकर स्टफिंग को आटे की लोई में भरकर पराठे बनाएं। हल्का फ्राई करने से गोभी थोड़ी मुलायम हो जाएगी। इस तरह गोभी के पराठे बनाएंगे तो कभी नहीं फटेंगे। आप कितनी भी बड़े पराठे सेंक सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल