1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लहसुन लाल मिर्च वाला दही तड़का, चावल के साथ खाएंगे तो दाल और राजमा का स्वाद भी फीका लगेगा, जानें रेसिपी

लहसुन लाल मिर्च वाला दही तड़का, चावल के साथ खाएंगे तो दाल और राजमा का स्वाद भी फीका लगेगा, जानें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 16, 2024 10:39 am IST,  Updated : Aug 16, 2024 10:40 am IST

Dahi Tadka Recipe: दही तड़का के स्वाद के आगे सब्जियां, दाल और राजमा भी फेल हैं। अगर घर में कोई सब्जी नहीं है तो आप दही तड़का बनाकर खा सकते हैं। चावल और रोटी के साथ लहसुन और लाल मिर्च वाला दही तड़का खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। जानिए दही तड़का की रेसिपी।

दही तड़का रेसिपी- India TV Hindi
दही तड़का रेसिपी Image Source : SOCIAL

दाल चावल, राजमा चावल और छोले चावल तो आपने खूब खाए होंगे, लेकिन एक बार आप दही तड़का खाएंगे तो सारे स्वाद भूल जाएंगे। प्लेन चावल के साथ तड़के वाली दही का स्वाद ही कुछ और है। जब घर में कोई सब्जी न हो या कुछ बनाने के मन न करे तो आप फटाफट दही तड़का बनाकर खा सकते हैं। लहसुन और लाल मिर्च का फ्लेवर दही तड़का के स्वाद को और भी मजेदार बना देता है। आप रोटी के साथ भी दही तड़का खा सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है जानिए कैसे बनाते हैं दही तड़का और उसमें क्या पड़ता है।

Related Stories

दही तड़का की रेसिपी:

पहला स्टेप- दही तड़का तैयार करने के लिए आपको ताजा दही लेनी है आप जितना बनाना चाहें उतनी दही लें। दही को चम्मच की मदद से हल्का फेंट लें।

दूसरा स्टेप- अब कड़ाही या पैन में 1 चम्मच सरसों का तेल डालें। तेल गर्म होने के बाद 1 पिंच हींग और जीरा ड़ालें। इसमें 3-4 लंबी कटी हुई हरी मिर्च डाल दें। इसमें 5-6 करी पत्ता काटकर डाल दें। इसमें 1 बारीक कटा प्याज भी डाल दें।

तीसरा स्टेप- अब 6-7 कली लहसुन और 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर को कूट लें। आपको इन्हें तब तक कूटना है जब तक कि ये चटनी जैसी न बन जाए। अब इसे भी छौंक वाले मसाले में मिला दें। हल्का भून लें।

चौधा स्टेप- अब आधा छोटी चम्मच हल्की, 1 पिंच धनिया पाउडर और फिर ब्लैंड की हुई दही को मिला दें। अब इसे चलाते रहें और फिर नमक मिला दें। 2-3 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दें। ऊपर से थोड़ा हरी धनिया डाल दें।

पांचवां स्टेप- तैयार है सुपर टेस्टी और स्पाइसी दही तड़का, इसे आप प्लेन चावल या फिर रोटी के साथ खाएं। आपको किसी दूसरी सब्जी की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक बार इस स्टाइल में बना दही तड़का जरूर ट्राई करें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल