1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर ऐसे बनाएं यूपी-बिहार के फेमस दाल फरे, स्वाद इतना जबरदस्त कि बार-बार खाना चाहेंगे

घर पर ऐसे बनाएं यूपी-बिहार के फेमस दाल फरे, स्वाद इतना जबरदस्त कि बार-बार खाना चाहेंगे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 23, 2025 05:09 pm IST,  Updated : Dec 23, 2025 06:59 pm IST

Dal Fara Recipe: क्या आपने कभी दाल फरे खाए हैं? अगर नहीं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश और बिहार में इस डिश को बड़े चाव के साथ खाया जाता है।

दाल फरे- India TV Hindi
दाल फरे Image Source : CUMIN CURRY/YT/AMMA FOOD BITES

स्टेप बाई स्टेप दाल फरे की रेसिपी के बारे में जानने से पहले आपको इसे बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। आपको बता दें कि दाल फरे बनाने के लिए 2 कप चावल का आटा, 2 कप गर्म पानी, नमक, हाफ कप चना दाल, हाफ कप बिना छिलके वाली उड़द की दाल, एक इंच अदरक का टुकड़ा, 2 हरी मिर्च, चुटकी भर हींग, हाफ छोटा स्पून जीरा, हाफ छोटा स्पून हल्दी पाउडर, नमक, बारीक कटा हुआ हरा धनिया, 2 बड़े स्पून घी या फिर तेल की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- दाल फरे बनाने के लिए चने की दाल और उड़द की दाल को अच्छी तरह से धो लीजिए और फिर इन्हें रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए। अब दाल को पानी से छानकर निकाल लीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद मिक्सर में दोनों दाल, अदरक, हरी मिर्च, हींग और जीरा डालिए और इन सभी चीजों को दरदरा पीस लीजिए। अब इस मिक्सचर को एक कटोरे में निकाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- इसी कटोरे में हल्दी पाउडर, नमक और बारीक कटा हुआ हरा धनिया भी मिला लीजिए। स्टफिंग पूरी तरह से तैयार हो चुकी है।

चौथा स्टेप- अब आपको एक बर्तन में पानी और नमक एड कर इसे बॉइल कर लेना है। इसके बाद दूसरे बड़े साइज के बर्तन में चावल का आटा निकाल लीजिए।

पांचवां स्टेप- चावल के आटे में बॉइल्ड वॉटर को धीरे-धीरे करके डालिए और स्पून से मिक्स करते रहिए। जैसे ही ये आटा थोड़ा ठंडा हो जाए, आपको अच्छी तरह से इसे गूंथकर नरम कर लेना है।

छठा स्टेप- इस आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए। सभी लोइयों पर सूखा चावल का आटा लगाइए और छोटे साइज की थोड़ी मोटी पूरियां बेल लीजिए।

सातवां स्टेप- इन पूरियों में एक-दो स्पून दाल की स्टफिंग भरकर इनके कॉर्नर्स को फोल्ड करके दबाकर बंद कर दीजिए। इसके बाद एक स्टीमर में पानी बॉइल करने रख दीजिए।

आठवां स्टेप- स्टीमर की जाली पर थोड़ा सा तेल लगाना न भूलें। अब दाल के फरों को जाली में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर रखकर बर्तन को ढक दीजिए।

नवां स्टेप- मीडियम फ्लेम पर दाल के फरों को 15 से 20 मिनट तक पकने दीजिए। जब भाप निकलने लगे, तब एक फरा निकालकर चेक करें कि दाल चिपचिपी न रह गई हो और चावल का आटा ट्रांसपेरेंट नजर आ रहा हो।

दसवां स्टेप- दाल के फरों को ठंडा होने दीजिए और फिर छोटे-छोटे पीस में का लीजिए। दाल के फरों को चटनी या फिर सॉस के साथ सर्व किया जा सकता है और इस डिश के टेस्ट का लुत्फ उठाया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल