1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में कैसे बनाएं स्वादिष्ट खिला-खिला पोहा, नोट कर लीजिए रेसिपी, पोषक तत्वों से भरपूर है टेस्टी डिश

नाश्ते में कैसे बनाएं स्वादिष्ट खिला-खिला पोहा, नोट कर लीजिए रेसिपी, पोषक तत्वों से भरपूर है टेस्टी डिश

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 05, 2026 07:26 am IST,  Updated : Mar 05, 2026 07:26 am IST

Poha recipe in hindi: पोहा एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर पोहे को बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

खिला-खिला पोहा- India TV Hindi
खिला-खिला पोहा Image Source : RECIPE IN HINDI 5M/YT

अगर पोहा खिला-खिला बनता है, तो न केवल पोहा दिखने में अच्छा लगता है बल्कि स्वाद में भी बढ़िया हो जाता है। आज हम आपको पोहे की रेसिपी के बारे में बताएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोहा बनाने के लिए 2 कप अच्छा पोहा, 2 बारीक कटे हुए प्याज, एक बारीक कटी हरी मिर्च, 3-4 चम्मच मूंगफली के दाने, 4-5 चम्मच तेल, हाफ छोटा चम्मच राई, 8-10 मीठे नीम के पत्ते, हाफ छोटा चम्मच चीनी, हाफ छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक चम्मच हल्दी पाउडर, एक नींबू का रस और एक चम्मच शुद्ध घी की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- पोहे को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लीजिए और अलग रख दीजिए। अब पैन में तेल डालकर इसे गर्म कर लीजिए।

दूसरा स्टेप- गर्म तेल में पहले राई और हरी मिर्च डालिए। इसके बाद इस तेल में मूंगफली एड कर इन्हें अच्छी तरह से भून लीजिए।

तीसरा स्टेप- इसके बाद पैन में कटा हुआ प्याज और करी पत्ता डालिए और इन्हें भी भून लीजिए।

चौथा स्टेप- आपको प्याज को भूनकर पका लेना है। जब प्याज पक जाए, तब आप एक-एक करके पैन में सारे मसालों को भी डाल दीजिए।

पांचवां स्टेप- अब धुले हुए पोहे की बारी आएगी। पैन में पोहा डालिए और फिर सभी चीजों को आपस में अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

छठा स्टेप- इसके बाद पोहे में नींबू का रस और शुद्ध घी भी मिला लीजिए। आपका खिला-खिला पोहा सर्व करने के लिए तैयार है।

पोहे में हरे धनिए से गार्निशिंग करना न भूलें क्योंकि इससे पोहे के टेस्ट में चार चांद लग जाएंगे। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पोहे का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। अगर आप नाश्ते के लिए कुछ हेल्दी ऑप्शन ट्राई करना चाहते हैं, तो पोहे की रेसिपी परफेक्ट साबित हो सकती है। पोहे में मौजूद पोषक तत्व आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल