1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. World Chocolate Day पर घर में बनाएं सुपर टेस्टी और क्रंची फ्रूट एंड नट चॉकलेट, नोट कर लें रेसिपी

World Chocolate Day पर घर में बनाएं सुपर टेस्टी और क्रंची फ्रूट एंड नट चॉकलेट, नोट कर लें रेसिपी

 Published : Jul 07, 2023 08:15 am IST,  Updated : Jul 07, 2023 08:15 am IST

घर में आसानी से कम पैसा खर्च किए क्रंची और टेस्टी fruit and nut chocolate बनाई जा सकती है। देर न करते हुए जानते हैं इसकी रेसिपी।

fruit and nut chocolate recipe- India TV Hindi
fruit and nut chocolate recipe Image Source : FREEPIK

World Chocolate Day: हर साल 7 जुलाई को वर्ल्ड चॉकलेट डे सेलिब्रेट किया जाता है, जिसकी शुरुआत साल 2009 में हुई थी। बच्चे हों या फिर घर के बुजुर्ग हर किसी को चॉकलेट काफी पसंद होती है। बाजारों में कई तरह की चॉकलेट्स आसानी से मिल जाती हैं। बर्थडे का मौका हो या कोई और खुशी का मौका, लोग अक्सर चॉकलेट खाकर या फिर चॉकलेट से बने केक और ड्रिंक्स के साथ जश्न मनाते हैं। चॉकलेट खाने से सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं, जिसकी वजह से भी कई लोग इसे खाना पसंद करते हैं। इस खास दिन पर हम आपको बताने वाले हैं घर में आसानी से टेस्टी और क्रंची फ्रूट एंड नट चॉकलेट बनाने की रेसिपी।

फ्रूट एंड नट चॉकलेट बनाने के लिए सामग्री (Ingredients for Fruit and Nut Chocolate)

  1. 100 ग्राम डार्क चॉकलेट कंपाउंड
  2. 100 ग्राम मिल्क चॉकलेट कंपाउंड
  3. 2 चम्मच बटर
  4. 10 से 12 बादाम
  5. 8 सो 10  काजू
  6. 1 से 10 पिस्ता
  7. 1 चम्मच सूखी चेरी
  8. 5 से 6 किशमिश

चॉकलेट कैसे बनाएं (how to make chocolate)

  • फ्रूट एंड नट चॉकलेट बनाने के लिए सबसे पहले चेरी और किशमिश को छोड़कर सभी ड्राई फ्रूट्स को हल्का रोस्ट कर लें और ठंडा होने पर इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • एक बड़े बाउल में मिल्क चॉकलेट और डार्क चॉकलेट कंपाउंड को बटर डालकर डबल बॉयलर मेथड से पिघलाएं।
  • चॉकलेट अच्छे से पिघल जाए तो इसे गैस से उतारकर इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और नट मिला दें।
  • अपने पसंदीदा डिजाइन के सिलिकॉन मोल्ड लें और उसमें चॉकलेट का मिश्रण भरें और इसे कम से कम दो घंटे के लिए फ्रिज में रखे
  • फ्रिज में सेट होने के बाद आपकी क्रंची और क्रिस्पी चॉकलेट सर्व करने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: Sawan Special: सावन के व्रत में लंच और स्नैक्स के लिए परफेक्ट हैं ये 2 डिश, नोट कर लें झटपट बनने वाली रेसिपी 

मौसम जाने से पहले कर लें साल भर की तैयारी, इस विधि से बनाएं आम पापड़

Monsoon में चटपटा खाने का हो मन, तो घर में इस आसान रेसिपी से बनाएं मिर्ची वड़ा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल