1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Holi recipes: हलवाई जैसी खस्ता मठरी कैसे बनाएं? फटाफट नोट कर लें ये खास रेसिपी

Holi recipes: हलवाई जैसी खस्ता मठरी कैसे बनाएं? फटाफट नोट कर लें ये खास रेसिपी

 Published : Mar 22, 2024 07:20 am IST,  Updated : Mar 22, 2024 07:20 am IST

अगर आप घर में हलवाई जैसी खस्ता मठरी बनाना चाह रहे हैं जो कि हर होली पर घर में बनाने की कोशिश रहती है तो, इन टिप्स को आजमा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसकी खास रेसिपी।

 halwai style khasta mathri- India TV Hindi
halwai style khasta mathri Image Source : SOCIAL

Holi recipes: होली का त्योहार यानी खाना ही खाना। घर में गुजिया, पापड़ से लेकर मठरी तक हर चीज बनाई और खाई जाती है। लेकिन, अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उन्हें हलवाई टाइप की खस्ता मठरी बनाने नहीं आती और वैसा स्वाद नहीं आता, जिस वजह से उन्हें मठरी बाहर से खरीदकर खाना पड़ता है। तो, ऐसे ही लोगों के लिए आज हम मठरी की खास रेसिपी लाए हैं जो कि आसान है और इसे आसानी से अपने घरों में ट्राई कर सकते हैं। बस इसका खस्ता बढ़ाने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना है। तो, आइए, जानते हैं हलवाई जैसी खस्ता मठरी कैसे बनाएं।

हलवाई जैसी खस्ता मठरी कैसे बनाएं?

हलवाई जैसी खस्ता मठरी बनाने के लिए सबसे पहले आपको चाहिए

-मैदा
-तेल
-कलौंजी
-अजवाइन
-कसूरी मेथी
-नमक
-हल्के-हल्के सब मसाले
-पानी
-बेकिंग सोडा

बनाने की विधि

हलवाई जैसी खस्ता मठरी बनाने के लिए सबसे पहले तो आपको 
-मैदा में बेकिंग सोडा और तेल मिलाकर इसे लगभग 20 से 25 मिनट मिलाना होगा।
-इसे ऐसे मिलाएं कि मैदा का रंग बदलने लगे और ये हल्का नजर आने लगे। जरूरत पड़े तो इसमें और तेल डालें।
-इसके बाद इसमें कसूरी मेथी, कलौंजी, अजवाइन, नमक और हल्के-हल्के मसाले मिलाएं।
-सबको मिलाने के बाद इसमें पानी डालें और इसे अच्छी तरह से गूंद लें।
-आटा गूंदते समय ध्यान रखें कि इसे गीला नहीं बल्कि, टाइट आटा बनाना है।
-अब आटा तैयार होने के बाद इसे 10 मिनट ढककर छोड़ दें।

 halwai style khasta mathri recipe
Image Source : SOCIAL halwai style khasta mathri recipe

इसके बाद इस आटे से लोई लें और गोल गोल मठरी बनाएं। इसके अलावा आप इसे चाकू से काटकर बिस्किट और बर्फी के शेप में भी बना सकते हैं। फिर गैस पर कड़ाही चढ़ाएं और गेल डालकर इसे गर्म होने दें। जब तेल गर्म हो जाएं, मठरी इसमें डालें और फिर तल लें। हो गई तैयार आपकी खस्ता मठरी। आप इसे डिब्बे में बंद करके रख सकते हैं और जब चाहे तब खा सकते हैं। तो, इस बार होली में मठरी इस रेसिपी से बनाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल