1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार होगा हरी मिर्च और लहसुन का ये स्वादिष्ट अचार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार होगा हरी मिर्च और लहसुन का ये स्वादिष्ट अचार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Nov 14, 2025 10:23 am IST,  Updated : Nov 14, 2025 10:23 am IST

Hari Mirch Lehsun Ka Achar Recipe: हरी मिर्च और लहसुन का अचार खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और चटपटा लगता है। खाने में स्वादिष्ट हरी मिर्च और लहसुन का अचार बनाना भी बेहद आसान है। ऐसे में यहां जान लें इसकी आसान सी रेसिपी।

हरी मिर्च और लहसुन का ये स्वादिष्ट अचार- India TV Hindi
हरी मिर्च और लहसुन का ये स्वादिष्ट अचार Image Source : SWATI HOME KITCHEN/YOUTUBE

अचार किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देती है। हर सीजन के हिसाब से लोग घरों में अचार बनाते हैं। लेकिन हरी मिर्च और लहसुन का अचार सर्दियों में खूब खाया जाता है। यह अचार स्वाद में इतना लाजवाब होता है कि इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लग जाता है। कमाल की बात ये है ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है बनाना भी बहुत आसान है। इसे आप 20 मिनट से भी कम समय में आसानी से तैयार कर सकते हैं और रोटी के पराठे के साथ खा सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं हरी मिर्च और लहसुन का अचार बनाने की आसान सी रेसिपी।

सामग्री

हरी मिर्च: 100 ग्राम

लहसुन: 50 ग्राम

सरसों का तेल: ½ कप

राई/पीली सरसों: 2 चम्मच

सौंफ: 1 चम्मच

साबुत धनिया: 1 चम्मच

जीरा: ½ चम्मच

अजवाइन: ½ चम्मच

मेथी दाना: ½ चम्मच

हल्दी पाउडर: ½ चम्मच

लाल मिर्च पाउडर: 1 चम्मच

नमक: स्वादानुसार (लगभग 2 चम्मच)

कलौंजी (मंगरेल): ½ चम्मच

हींग: चुटकी भर

सिरका (विनेगर): 2 चम्मच

बनाने की विधि

मसाला तैयार करें

एक पैन में राई, सौंफ, साबुत धनिया, जीरा, अजवाइन और मेथी दाना डालकर धीमी आंच पर हल्का भून लें जब तक कि उसमें से अच्छी खुशबू न आने लगे। इसे ठंडा करें और मिक्सी में दरदरा पीस लें।

तेल गरम करें

सरसों के तेल को तेज गरम करें जब तक कि उसमें से धुआं न निकल जाए। फिर गैस बंद करके तेल को हल्का ठंडा होने दें।

अचार मिलाएं

एक बड़े बर्तन में कटी हुई हरी मिर्च और लहसुन लें। इसमें पिसा हुआ दरदरा मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, कलौंजी और हींग डालकर अच्छे से मिलाएं।

तड़का लगाएं

जब तेल गुनगुना हो जाए, तो इसे मसालों और मिर्च-लहसुन के मिश्रण डालकर तुरंत अच्छी तरह मिलाएं।

सिरका मिलाएं

अगर आप अचार को लम्बे समय तक रखना चाहते हैं, तो इसमें सिरका भी मिला सकते हैं।

स्टोर करें

आपका झटपट हरी मिर्च लहसुन का अचार तैयार है! इसे एक सूखे और एयरटाइट कांच के जार में भरकर रखें। यह अचार तुरंत खाने के लिए तैयार है और फ्रिज में रखने पर यह 15-20 दिनों तक खराब नहीं होगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल