1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना फटे कैसे बनाएं ज्वार की रोटी, यहां से जानें गोल चपाती बनाने का आसान तरीका

बिना फटे कैसे बनाएं ज्वार की रोटी, यहां से जानें गोल चपाती बनाने का आसान तरीका

 Written By: Ritu Raj
 Published : Dec 10, 2025 02:03 pm IST,  Updated : Dec 10, 2025 02:03 pm IST

How to Make Jowar ki Roti Without Break: सर्दियों में ज्वार की रोटी बड़े शौक के साथ खाई जाती है। लेकिन दिक्कत इसे बनाने में आती है। क्योंकि ये बेलते वक्त अक्सर फट जाती है। ऐसे में यहां बताए गए टिप्स अपनाकर आप बिना फटे ज्वार की रोटियां बेल सकते हैं।

बिना फटे कैसे बनाएं ज्वार की रोटी- India TV Hindi
बिना फटे कैसे बनाएं ज्वार की रोटी Image Source : VAISHALI KAHALE FOOD RECIPES/YOUTUBE

सर्दियों में ज्वार और बाजरे की रोटियां खूब खाई जाती है। ज्यादातर घरों में अब ज्वार और बाजरे ने अपनी जगह बना ली है। लोग गेहूं की रोटी खाने की बजाय ज्वार और बाजरे की रोटी खाना पसंद कर रहे हैं। दरअसल ज्वाहर और बाजरा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। ज्वार की रोटियां अपने हेल्थ बेनिफिट्स की वजह से खूब पसंद की जाती है। लेकिन इसे बाननेमें लोगों को काफी दिक्कत होती है। दरअसल बनाते वक्त ये कई बार टूट जाती है। इस वजह से भी लोग इसे बनान पसंद नहीं करते हैं। लेकिन यहां आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से बिना फटे इसे बना सकते हैं। यहां से नोट कर लें आसान सी रेसिपी।

सामग्री

ज्वार का आटा: 1 कप

गरम पानी

नमक

सूखा आटा: बेलने के लिए

बनाने का आसान तरीका

पानी गरम करें: एक बर्तन में पानी गरम करें। जब पानी उबलने लगे, तो आंच धीमी कर दें।

आटा मिलाएं: एक बड़े कटोरे में ज्वार का आटा और नमक लें। बीच में एक गड्ढा बनाएं।

गरम पानी डालें: उबलते हुए पानी को धीरे-धीरे आटे में डालें और किसी चम्मच की मदद से मिलाएं। ध्यान रहे, आपको अभी इसे हाथ से नहीं छूना है क्योंकि यह बहुत गर्म होगा।

रेस्ट दें: आटे को ढक दें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इस समय में आटा पानी सोख लेगा और ठंडा भी हो जाएगा।

आटा गूंथें: जब आटा छूने लायक ठंडा हो जाए, तो इसे हाथ से अच्छी तरह से मसल-मसलकर गूंथें। आपको एक नरम, चिकना और लचीला आटा चाहिए। अगर आटा सूखा लगे, तो थोड़ा और गर्म पानी मिलाएं। अगर गीला लगे, तो थोड़ा सूखा आटा मिलाएं।

लोई बनाएं और बेलें

आटे में से छोटी-छोटी लोइयां लें। बेलने के लिए थोड़ा-सा सूखा ज्वार का आटा लगाएं। हल्के हाथों से दबाव के साथ, इसे सामान्य रोटी की तरह गोल बेलें। गर्म पानी से गूंथने के कारण यह आसानी से और बिना फटे बेल जाएगी।

रोटी सेकें

एक तवा (नॉन-स्टिक या लोहे का) गरम करें। बेली हुई रोटी को तवे पर डालें। जब नीचे की तरफ हल्के बुलबुले आने लगें, तो पलट दें। दूसरी तरफ से भी थोड़ा सेक लें। अब, या तो इसे सीधे आंच पर या तवे पर ही कपड़े से दबाकर सेकें। यह फूलना शुरू हो जाएगी और बिना फटे तैयार हो जाएगी।

परोसें: गर्मागर्म रोटी पर घी लगाकर अपनी पसंद की सब्जी या चटनी के साथ परोसें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल