1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में खाएं करेले और बेसन के क्रिस्पी पकोड़े, डायबिटीज के मरीज को मिलेगा भरपूर स्वाद, जानिए रेसिपी

नाश्ते में खाएं करेले और बेसन के क्रिस्पी पकोड़े, डायबिटीज के मरीज को मिलेगा भरपूर स्वाद, जानिए रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jan 20, 2025 09:56 am IST,  Updated : Jan 21, 2025 09:06 am IST

Karela Pakoda Recipe: सर्दियों में पकोड़े खाना लोगों को खूब पसंद होता है। डायबिटीज के मरीज नाश्ते में करेले और बेसन के पकोड़े बनाकर खा सकते हैं। स्वाद में टेस्टी और खाने में पौष्टिक करेला के पकोड़े बनाना आसान है। जानिए करेले के पकोड़े की रेसिपी।

करेले के पकोड़े- India TV Hindi
करेले के पकोड़े Image Source : SOCIAL

पकोड़े भारत के लोगों के प्रिय नाश्ता में से एक है। गर्मागरम चाय के साथ लोग पकोड़े का स्वाद लेते हैं। सर्दी और बारिश के मौसम में तो पकोड़े खाना सबसे ज्यादा पसंद होता है। घरों में आलू, प्याज, गोभी और पनीर के पकोड़े बनाए जाते हैं। लेकिन आज हम आपको करेले के पकोड़े बनाना बता रहे हैं। जिसे डायबिटीज के मरीज भी आसानी से खा सकते हैं। करेले के पकोड़े एकदम क्रिस्पी बनते हैं। आप इन्हें आसानी से बना सकते हैं। करेले के पकोड़े हेल्दी और टेस्टी होते हैं इन्हें बड़े और बच्चे स्वाद के साथ खाते हैं।

आपको बता दें करेले का स्वाद भले ही कड़वा होता है, लेकिन जब आप इन्हें पकोड़े के रूप में खाएंगे तो पता भी नहीं चलेगा। करेले के पकोड़े बिल्कुल भी कड़वे नहीं होते हैं। आप इस रेसिपी को बार-बार बनकर खाएंगे। आइये जानते हैं करेले के पकोड़े बनाने की रेसिपी।

करेले के पकोड़े की रेसिपी (Karela Pakoda Recipe) 

पहला स्टेप- सबसे पहले करेले को धो लें और छिलका हटा लें। अब करेले के बीज बीच से निकाल दें। अगर बीज कड़े न हों तो निकालने की जरूरत नहीं है। अब करेले को गोल शेप में स्लाइस जैसा काट लें और नमक लगाकर थोड़ी देर रख दें।

दूसरा स्टेप- एक बाउल में करीब 1 कप बेसन लें और उसमें आधा कप चावल का आटा भी मिला लें। पसंद के हिसाब से मसाले जैसे चम्मच लाल मिर्च, चुटकीभर हल्दी, थोड़ा गरम मसाला और नमक बेसन और चावल के मिक्स आटे में मिला लें।

तीसरा स्टेप- अब पानी डालते हुए घोल तैयार कर लें। आपको पकोड़े के हिसाब वाला स्मूथ पेस्ट बनाना है। ध्यान रखें घोल में कोई भी गांठ नहीं होनी चाहिए। अब गैस पर कड़ाही रखें और तेल गर्म करें, जिसमें पकोड़े फ्राई करने हैं। अब कटे हुए करेले को धो लें जिससे नमक निकल जाए।

चौथा स्टेप- करेले के टुकड़ों को बेसन के घोल में डालें और एक एक करके करेले बेसन में लपेटते हुए तेल में डालते जाएं। आपको चलाते हुए करेले के पकोड़ों को क्रिस्पी होने तक तलना है। जब पकोड़े फ्राई हो जाएं तो किसी प्लेट में निकाल लें और ऊपर से चाट मसाला डाल दें।

पांचवां स्टेप- तैयार हैं करेले के एकदम स्वादिष्ट क्रिस्पी पकोड़े। आप इन्हें चाय या सॉस के साथ खाएं। करेले के पकोड़े को डायबिटीज के मरीज भी खूब खा सकते हैं। इससे उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। शाम को स्नैक्स में भी करेले के पकोड़े खाए जा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल