1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में बनाएं मलाई का पराठा, चीज पनीर का स्वाद भी लगेगा फीका, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में बनाएं मलाई का पराठा, चीज पनीर का स्वाद भी लगेगा फीका, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 30, 2025 01:12 pm IST,  Updated : Jul 30, 2025 01:12 pm IST

Malai Paratha Recipe: दूध की मलाई से भी पराठा बनकर तैयार हो जाता है। मलाई की पराठा खाने में बहुत टेस्टी लगता है। बच्चों को ये पराठा खूब पसंद आएगा। जानिए मलाई पराठा बनाने की आसान रेसिपी क्या है?

मलाई पराठा रेसिपी- India TV Hindi
मलाई पराठा रेसिपी Image Source : AI IMAGE

पराठे ज्यादातर घरों में बनते हैं। आलू, प्याज, गोभी और पनीर के पराठे लोगों को खूब पसंद होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी मलाई का पराठा खाया है। जी हां दूध में पड़ने वाली मलाई से पराठा भी बन जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि मलाई से पराठा कैसे बनता होगा और इसका स्वाद कैसे लगता होगा। मलाई का पराठा खाने में चीज और पनीर के पराठे से भी ज्यादा टेस्टी बनता है। जानिए मलाई पराठा की रेसिपी।

मलाई पराठा रेसिपी

पहला स्टेप- मलाई का पराठा बनाने के लिए गेहूं का आटा गूंथ लें। ध्यान रखें आपको पराठे के लिए एकदम नरम आटा गूथकर तैयार करना है। आटे 10 मिनट तक सेट होने के लिए रख दें।

दूसरा स्टेप- अब एक बाउल में मलाई लें। मलाई गाढ़ी होनी चाहिए और उसमें दूध बिल्कुल भी नहीं होना चाहिए। आप 1-2 दिन पुरानी मलाई का इस्तेमाल करें जो फ्रिज में रखने पर हल्की जम जाती है। मलाई को हल्का फेंट लें।

तीसरा स्टेप- अब आटे से 2 बराबर साइज की लोई लें। मीडियम पराठे के हिसाब से लोई का साइज रखें। एक लोई को रोटी जैसा बेल लें और प्लेट में रख लें। अब दूसरी लोई को भी रोटी जैसा बेल लें। अब एक लोई पर चम्मच से मलाई लगाएं।

चौथा स्टेप- मलाई के ऊपर पिसी चीनी या बूरा डालें। मिठास अपने हिसाब से रखें और ऊपर से इलायची पाउडर, पिस्ता बारीक कटे या ड्राई फ्रूट्स का पाउडर, नारियल पाउडर डालकर तैयार करें। अब जो दूसरी रोटी बेली हुई है उसे ऊपर से रखकर कॉर्नर को बंद कर दें।

पांचवां स्टेप- आप चाहें तो पराठे को 1-2 बार बेलन से हल्का और बढ़ा लें। अगर पराठा फटने का डर है तो ऐसे ही दोनों रोटियों को चिपकाकर तवे पर डालकर मीडियम फ्लेम पर पराठे को सेंक लें। मलाई पराठे को देसी घी में सेंक कर खाएं।

छठा स्टेप- ये पराठा खाने में इतना टेस्टी लगता है कि आपको किसी मिठाई की जरूरत नहीं होगी। एकदम मीठा और स्वाद से भरपूर मलाई पराठा बनकर तैयार है। बच्चों को इस तरह बना मलाई का पराठा खूब पसंद आता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल