1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मसाला चाय बनाने का परफेक्ट तरीका, पिएं एकदम कड़क चाय, नोट कर लीजिए रेसिपी

मसाला चाय बनाने का परफेक्ट तरीका, पिएं एकदम कड़क चाय, नोट कर लीजिए रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 02, 2026 10:46 pm IST,  Updated : Apr 02, 2026 11:26 pm IST

Masala Chai Perfect Recipe: क्या आप टी लवर हैं? अगर हां, तो आपको मसाला चाय बनाने के परफेक्ट तरीके के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

मसाला चाय- India TV Hindi
मसाला चाय Image Source : HOMECOOKINGSHOW/YT

कई लोग चाय के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं। कई लोग शाम को भी चाय पीते हैं। अगर आपको भी चाय पीने का शौक है, तो आपको मसाला चाय का टेस्ट काफी पसंद आएगा। आज हम आपको स्टेप बाई स्टेप मसाला चाय बनाना सिखाएंगे। मसाला चाय बनाने के लिए आपको सबसे पहले मसाले की रेसिपी के बारे में जान लेना चाहिए। मसाला बनाने के लिए आपको हरी इलायची, काली इलायची, लौंग, दालचीनी, सौंफ, जायफल और सौंठ की जरूरत पड़ेगी।

कैसे बनाएं मसाला- सबसे पहले तवे को हल्का गर्म कर लीजिए। अब तवे पर हरी इलायची, काली इलायची, लौंग, दालचीनी और सौंफ को डालिए और फिर इन्हें हल्का सा रोस्ट कर लीजिए। मसालों को इसलिए रोस्ट किया जाता है, जिससे चाय में इनकी खुशबू और ज्यादा निखर कर आए। इसके बाद सोंठ और जायफल को कूट लीजिए और फिर इन्हें भी हल्का सा भून लीजिए। अब आपको इन सभी मसालों को मिक्सर में डालना है और पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लेना है।

मसाला चाय की रेसिपी- मसाला चाय बनाने के लिए सबसे पहले पानी को अच्छी तरह से बॉइल कर लीजिए। इसके बाद खौलते हुए पानी में थोड़ा सा मसाला एड कीजिए। अब आपको इस मिक्सचर में चाय पत्ती डालनी है। इसके बाद दूध और चीनी भी मिला लीजिए। अब आपको मसाला चाय को थोड़ी देर तक अच्छी तरह से पकने देना है, तभी मसाला चाय में बढ़िया स्वाद आएगा। अब आप गर्मागर्म चाय को छानकर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

गौर करने वाली बात- सबसे अच्छी बात ये है कि आप चाय के मसाले को किसी भी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चाय का मसाला काफी ज्यादा स्ट्रॉन्ग होता है इसलिए आपको चाय बनाते समय ज्यादा मात्रा में मसाला नहीं डालना है वरना चाय का स्वाद बिगड़ सकता है। आपको कम से कम एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल