1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. घर पर कैसे बनाएं सहजन का चटपटा अचार, पोषण का भंडार, नोट कर लीजिए रेसिपी

घर पर कैसे बनाएं सहजन का चटपटा अचार, पोषण का भंडार, नोट कर लीजिए रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 14, 2026 03:57 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 03:57 pm IST

Moringa Pickle Recipe: क्या आपने कभी सहजन का अचार खाया है? अगर नहीं, तो आपको इस बेहद आसान रेसिपी को कम से कम एक बार जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

सहजन का अचार- India TV Hindi
सहजन का अचार Image Source : RAJAN SINGH JOLLY/YT

सहजन यानी मोरिंगा आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए सहजन का अचार बनाने के बेहद आसान तरीके के बारे में जानते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सहजन का अचार बनाने के लिए 2 कटोरी मोरिंगा की फली कटी हुई, 3 छोटी स्पून राई पिसी हुई, 2 छोटी स्पून लाल मिर्च पाउडर, हाफ छोटी स्पून हल्दी, एक स्पून पीली सरसों पिसी हुई, एक छोटा स्पून सिरका, एक स्पून मेथी दाना, हाफ स्पून सौंफ, 2 चुटकी हींग, तेल और नमक की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- मोरिंगा की फलियों को धो लीजिए और फिर छोटे-छोटे पीस में काट लीजिए।

दूसरा स्टेप- इसके बाद एक बर्तन में पानी गर्म कर लीजिए। गर्म पानी में कटी हुई फलियों को एड कर लगभग 5 मिनट तक बॉइल कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- अब फलियों को छानकर अलग रख लीजिए। इसके बाद आपको एक कांच के जार में राई और नमक निकालना है और फिर इसी जार में गुनगुना पानी एड कर लेना है।

चौथा स्टेप- बॉइल्ड फलियों को भी इसी जार में डाल दीजिए और फिर ढक्कन बंद कर इसे 3 दिन के लिए छोड़ दीजिए जिससे फलियों में खट्टापन आ जाए।

पांचवां स्टेप- 3 दिन के बाद फलियों को निकालकर धो लीजिए और लगभग 3 से 4 घंटे धूप में सूखने दीजिए। कढ़ाई में तेल निकालकर इसे मीडियम फ्लेम पर गर्म कर लीजिए।

छठा स्टेप- गर्म तेल में हींग एड कर गैस बंद कर दीजिए। अब सूखी हुई फलियों को भी इस तेल में डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दीजिए।

सातवां स्टेप- तेल को ठंडा होने दीजिए और फिर इसमें राई, मेथी दाना, हल्दी और सूखे मसाले एड कर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। आखिर में नमक और सिरका भी मिला लीजिए।

आठवां स्टेप- आपको इस अचार को कांच के जार में भर देना है और 2-3 दिन के लिए छोड़ देना है। दो से तीन दिन के बाद आपका चटपटा सहजन का अचार एकदम तैयार है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल