वड़ा पाव बनाने के लिए आपको दो आलू, एक कप बेसन, 4 पाव, दो स्पून तेल, एक स्पून सरसों के दाने, दो स्पून सौंफ, एक-चौथाई स्पून हींग, एक प्याज, दो स्पून हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, दो स्पून लाल मिर्च पाउडर, दो स्पून हरा धनिया, दो स्पून नींबू का रस, 8 लहसुन की कलियां, हल्दी पाउडर, नमक, 5 साबुत लाल मिर्च, दो स्पून सफेद तिल, एक कप कद्दूकस किया हुआ नारियल, हाफ स्पून लाल मिर्च पाउडर, हाफ स्पून इमली, एक-चौथाई कप सोडा और 4 हरी मिर्च की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- एक पैन में तेल गर्म कर हींग, सरसों के दाने और सौंफ को भून लीजिए। अब इसी पैन में प्याज और हरी मिर्च-लहसुन का पेस्ट एड कर थोड़ी देर भून लें।
दूसरा स्टेप- इसके बाद इसमें बॉइल्ड आलू, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया एड कर लीजिए। अब इसमें नींबू का रस भी मिला लीजिए।
तीसरा स्टेप- जैसे ही मसाले की खुशबू आए, गैस बंद कर दीजिए। इसके बाद दूसरे पैन में तेल गर्म कर लहसुन, साबुत लाल मिर्च, सफेद तिल और कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल दीजिए।
चौथा स्टेप- इसमें रोस्टेड मूंगफली, नमक और लाल मिर्च पाउडर एड कर सभी चीजों को मिक्स कर लीजिए। इसके बाद इमली मिलाकर सभी चीजों का एक पेस्ट तैयार कर लीजिए।
पांचवां स्टेप- अब एक कटोरे में बेसन, सोडा, नमक और लाल मिर्च पाउडर निकालकर एक घोल तैयार कर लीजिए। इसके साथ ही उबले हुए आलू की छोटी-छोटी बॉल्स बना लीजिए।
छठा स्टेप- अब आलू की बॉल्स को घोल में डुबोकर आपको डीप फ्राई करना है। जब आलू की बॉल्स गोल्डन ब्राउन हो जाएं, तब आप इन्हें तेल से निकाल सकते हैं।
सातवां स्टेप- थोड़ी सी हरी मिर्च को भी इसी तेल में फ्राई कर लीजिए। अब आप वड़ा पॉव को बीच से काटकर इसमें हरी चटनी और मसाले वाला पेस्ट लगाएं और बीच में आलू के पकौड़े को रख दें।
आप हरी मिर्च की चटनी के साथ भी वड़ा पाव को सर्व कर सकते हैं। अब आप घर बैठे मुंबई स्टाइल वड़ा पाव के टेस्ट का लुत्फ उठा सकते हैं। यकीन मानिए ये रेसिपी बच्चों के साथ-साथ बड़ों की भी फेवरेट बन जाएगी।