1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. टूटते बालों पर Full Stop लगा सकता है प्याज का तेल, घर पर ऐसे बनाकर करें तैयार, जानिए लगाने का तरीका

टूटते बालों पर Full Stop लगा सकता है प्याज का तेल, घर पर ऐसे बनाकर करें तैयार, जानिए लगाने का तरीका

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 02, 2024 12:09 pm IST,  Updated : Sep 02, 2024 12:14 pm IST

How To Make Onion Oil At Home: आजकल हर कोई झड़ते बालों से परेशान है। बालों का टूटना कम करना चाहते हैं तो प्याज के तेल का इस्तेमाल करें। प्याज का तेल आसानी से घर में बनाया जा सकता है। इससे हेयरफॉल की समस्या कम हो जाती है।

प्याज का तेल कैसे बनाएं- India TV Hindi
प्याज का तेल कैसे बनाएं Image Source : FREEPIK

मानसून में ज्यादातर लोगों को बाल झड़ते हैं। इसका बड़ा कारण मौसम को माना जाता है। बारिश के दिनों में पसीना और उमस के कारण हेयरफॉल की समस्या पैदा होती है। वहीं कुछ लोगों के बाल प्रदूषण और खराब पानी की वजह से भी तेजी से झड़ने लगते हैं। अगर हेयरफॉल लंबे समय तक हो तो इससे गंजापन भी आ सकता है। इसलिए बालों को टूटने को गंभीरता से लेना जरूरी है। बालों को झड़ने से बचाने के लिए प्याज का तेल असरदार साबित होता है। इससे सिर पर नए बाल भी उगने लगते हैं। 

घर में इस्तेमाल होने वाली खाने वाली प्याज से आप तेल बना सकते हैं। जी हां बालों के लिए प्याज वाला तेल घर पर आसानी से बन जाता है। इस तेल को आप 1-2 घंटे के लिए लगा लें। आपके कमजोर और पतले बाल मोटे और घने हो जाएंगे। प्याज के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और कई तरह एंजाइम्स पाए जाते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। लगातार प्याज का तेल लगाने से नए बाल उगाने लगते हैं। 

कैसे बनाएं प्याज का तेल (How To Make Onion Oil)

प्याज का तेल तैयार करने के लिए 200 ग्राम नारियल का तेल लें। आप चाहें तो सरसों के तेल में भी इसे बना सकते हैं। अब तेल को कड़ाही में डालकर गर्म करें और इसमें 1 बड़ा प्याज बारी कटा और 1 कप करी पत्ता डाल दें। दोनों चीजों को भून लें और फिर गैस बंद कर दें। आप चाहें तो सिर्फ प्याज का ही इस्तेमाल करें। प्याद को पीसकर भी तेल में मिला सकते हैं। जब प्याज भुन जाए और तेल ठंडा हो जाए तो इसे किसी कटोरी में निकाल लें। तैयार है प्याज का तेल। इसे आप बालों पर अच्छी तरह से लगाएं और फिर शैंपू कर लें।

प्याज का तेल लगाने से क्या होता है?

बालों के लिए प्याज का तेल किसी वरदान से कम नहीं है। प्याज में ऐसे एंजाइम्स पाए जाते हैं जिनसे बालों की अच्छी ग्रोथ होती है। नए बाल भी उगने लगते हैं। प्याज का तेल लगाने से बालों की थिकनेस बढ़ती है और बाल घने बनते हैं। जिन लोगों को बाल झड़ने की समस्या ज्यादा रहती है उन्हें प्याज का तेल जरूर लगाना चाहिए। प्याज का तेल सफेद बालों की समस्या को भी कम करता है। इससे स्कैल्प पर होने वाला बैक्टीरियल इंफेक्शन भी दूर होता है। पीएच लेवल बैलेंस्ड रहता है और प्याज का तेल नेचुरल कंडीशनर का काम करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल