1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मिनटों में तैयार हो जाता है ये स्वादिष्ट नाश्ता, पोहा से बनाएं टेस्टी उत्तपम, स्वाद में इडली-डोसा भी हो जाएंगे फेल

मिनटों में तैयार हो जाता है ये स्वादिष्ट नाश्ता, पोहा से बनाएं टेस्टी उत्तपम, स्वाद में इडली-डोसा भी हो जाएंगे फेल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Sep 03, 2024 10:10 am IST,  Updated : Sep 03, 2024 10:10 am IST

Poha Uttapam Recipe: पोहा सिर्फ पोहा बनाने के ही काम नहीं आता, बल्कि इससे आप इडली, खीर और उत्तपम जैसे कई दूसरे नाश्ता बना सकते हैं। आज हम आपको मिनटों में तैयार होने वाला पोहा उत्तपम की रेसिपी बता रहे हैं। जानिए कैसे बनात है पोहा से उत्तपम?

पोहा उत्तपम रेसिपी- India TV Hindi
पोहा उत्तपम रेसिपी Image Source : SOCIAL

नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन है तो आप फटाफट पोहा से उत्तपम बनाकर खा सकते हैं। जी हां जिस पोहा से आप पोहा बनाते हैं वही उत्तपम बनाने के लिए भी परफेक्ट साबित होता है। पोहा से इंस्टेंट उत्तपम तैयार किया जा सकता है। इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां डाल सकते हैं। खास बात ये है कि इस तरह उत्तपम बनाने के लिए आपको न तो दाल और नही चावल भिगोने की जरूरत होगी। सिर्फ कुछ मिनटों में टेस्टी नाश्ता बनकर तैयार हो जाएगा। जानिए पोहा से उत्तपम बनाने की आसान रेसिपी क्या है?

पोहा उत्तपम बनाने के लिए सामग्री:

स्टेप 1- आपको इसके लिए करीब आधा कप मोटा वाला पोहा चाहिए। साथ ही आधा कप बारीक सूजी ले लें। घोल बनाने के लिए आधा कप पानी, आधा कप दही, नमक, सब्जियों में प्याज, बीन्स, गाजर, शिमला मिर्च, धनिया बारीक कटी हुई।

पोहा उत्तपम की रेसिपी:

स्टेप 2- सबसे पहले किसी बाउल में पोहा को 5 मिनट के लिए पानी में डालकर भिगो दें। अब पोहा से पानी निकाल लें और पीसकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में सूजी, पानी, दही और नमक मिला दें। सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। 

स्टेप 3- अब इस तैयार पोहा वाले बैटर को करीब 20 मिनट के लिए रख दें। जिससे सारी चीजें अच्छी तरह से फूल जाएं और आपस में मिक्स हो जाएं। तब तक आप उत्तपम के लिए सारी सब्जियां बारीक काट लें। सब्जियों में स्वाद के लिए थोड़ा नमक और चिली फ्लेक्स मिला सकते हैं।

स्टेप 4- अब तैयार बैटर को पैन पर घी लगाकर फैलाएं। आप उत्तपम का साइज अपनी पसंद के हिसाब से रख सकते हैं। अब ऊपर से टॉपिंग वाली सब्जियां डालकर थोड़ा दबा दें और फिर ढककर पकाएं। 

स्टेप 5- उत्तपम के किनारे पर हल्का ऑयल डाल दें और जब नीचे से सिक जाए तो पलट दें। उत्तपम को दूसरी साइड से भी अच्छी तरह से सेंक लें। जिससे सब्जियां मुलायम हो जाएं। आप इसमें अपनी जरूरत के हिसाब से तेल का इस्तेमाल करें।

स्टेप 6- उत्तपम को करीब एक मिनट के लिए ढककर अच्छी तरह से पकाएं जिससे बेस अच्छे से किक हो जाए। दोनों ओर से पकाने के बाद उत्तपम को प्लेट में निकाल लें और इसे नारियल की चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल