1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. भैया दूज पर भाई के लिए पंजाबी स्टाइल में बनाएं छोले, सारे टेस्ट बड्स खोल देगी ये चटाकेदार रेसिपी

भैया दूज पर भाई के लिए पंजाबी स्टाइल में बनाएं छोले, सारे टेस्ट बड्स खोल देगी ये चटाकेदार रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 02, 2024 10:13 pm IST,  Updated : Nov 02, 2024 10:13 pm IST

क्या आप भी भैया दूज के दिन अपने भाई के लिए कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं? अगर हां, तो आपको पंजाबी स्टाइल छोले की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

Punjabi Style Chole Recipe- India TV Hindi
Punjabi Style Chole Recipe Image Source : SOCIAL

भारत में कई लोग त्योहारों पर अपने घर में छोले बनाना पसंद करते हैं। कुछ लोग छोले के साथ भटूरे या फिर पूरी खाते हैं तो वहीं कुछ लोगों को छोले के साथ चावल खाना पसंद होता है। अगर आपके भाई को भी छोले पसंद हैं तो आप भैया दूज के दिन अपने भाई के लिए पंजाबी स्टाइल में छोले बना सकती हैं। यकीन मानिए पंजाबी स्टाइल में बने छोले को टेस्ट करते ही आपका भाई आपकी तारीफों के पुल बांधने लगेगा। आइए इसे बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

पहला स्टेप- पंजाबी स्टाइल में छोले बनाने के लिए सबसे पहले आपको रात भर भीगे हुए एक कप छोले कुकर में डालकर 3 से 4 सीटी लगा लेनी है।

दूसरा स्टेप- जब कुकर का प्रेशर कम हो जाए, तब आप छोले को निकालकर एक बर्तन में रख लीजिए। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म होने दीजिए।

तीसरा स्टेप- अब कढ़ाई में एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच हींग, 2 लौंग, 2 इलायची, एक तेजपत्ता, 2 बड़े बारीक कटे हुए प्याज और 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर इन्हें गोल्डन होने तक भून लीजिए।

चौथा स्टेप- इसके बाद आपको एक इंच कद्दूकस किया हुआ अदरक एड कर इसे भी थोड़ा सा भून लेना है।

पांजवां स्टेप- अब आपको कढ़ाई में एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, हाफ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, हाफ छोटा चम्मच गरम मसाला, हाफ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर और नमक एड करके सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाना है।

छठा स्टेप- इसके बाद आप इस मिक्सचर में बॉइल्ड छोले भी एड कर लीजिए। अब कढ़ाई में थोड़ा सा पानी डालकर इसे लगभग पांच मिनट के लिए ढककर कुक कर लीजिए।

आप छोले को प्याज, हरी मिर्च और धनिए की मदद से गार्निश कर सकते हैं। गर्मागर्म छोले सर्व करने के लिए तैयार हैं। आप इन पंजाबी स्टाइल छोलों को भटूरे, पूरी या फिर चावल के साथ सर्व कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल