केक के बिना क्रिसमस का त्यौहार अधूरा लगता है। अगर आप भी इस बार घर पर केक बनाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप रेड वेलवेट केक बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेड वेलवेट केक बनाने के लिए 100 ग्राम रेड वेलवेट स्पंज मिक्स, 75 ग्राम व्हिप्ड क्रीम, 15 ग्राम चीज मस्करपोन, 15 ग्राम आइसिंग शुगर, 15 ग्राम सिरप, 30 ग्राम वाइट चॉकलेट कंपाउंड और एक ग्राम इलायची पाउडर की जरूरत पड़ेगी। रेड वेलवेट केक बनाने के लिए सबसे पहले 100 ग्राम रेड वेलवेट प्री मिक्स में पानी और तेल एड कर तब तक मिक्स करें, जब तक सेमी लिक्विड बैटर न बन जाए। इस बैटर को आपको ओवन में 180 डिग्री पर 5 मिनट के लिए प्रीहीट कर लेना है।
पहला स्टेप- केक पैन में मेल्टेड अनसॉल्टेड बटर लगा लीजिए। अब केक पैन में बैटर डालकर लगभग एक मिनट के लिए सेट होने दीजिए और फिर माइक्रोवेव में 180 डिग्री पर 8 से 10 मिनट के लिए बेक कीजिए।
दूसरा स्टेप- फ्रॉस्टिंग के लिए चीज मस्कारपोन, क्रीम चीज, व्हिप्ड क्रीम, इलायची पाउडर और आइसिंग शुगर को अच्छी तरह से मिक्स करके स्मूद और लाइट क्रीम फ्रॉस्टिंग तैयार कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- बेक्ड केक को ठंडा होने दीजिए और फिर स्पंज केक को पैन से बटर पेपर पर निकाल लीजिए जिससे केक सेट हो जाए। अगर आप चाहें तो केक को दिल के शेप में काट सकते हैं।
चौथा स्टेप- केक को तैयार की गई फ्रॉस्टिंग से अच्छी तरह से कवर कर दीजिए। गार्निशिंग के लिए आप रेड वेलवेट क्रम्बल्स और वाइट चॉकलेट क्रम्बल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आपका रेड वेलवेट केक सर्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को घर पर बने इस रेड वेलवेट केक का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। क्रिसमस के मौके पर आप भी इस केक की बेहद आसान रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं। घर आए मेहमान जब इस केक को चखेंगे, तो आपकी कुकिंग स्किल्स की तारीफ करते रह जाएंगे।