1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सोयाबीन की बड़ी और चना दाल से बनाएं टेस्टी नाश्ता, कम तेल में बनकर तैयार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

सोयाबीन की बड़ी और चना दाल से बनाएं टेस्टी नाश्ता, कम तेल में बनकर तैयार, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 09, 2026 08:15 am IST,  Updated : Apr 09, 2026 08:15 am IST

Soya Chunks And Chana Dal Cutlet Recipe: नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन की बड़ी और चना दाल से तैयार की गई कटलेट जरूर ट्राई करें। बहुत कम तेल में इस नाश्ते को बनाया जा सकता है। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

सोयाबीन बड़ी और चना दाल से नाश्ता- India TV Hindi
सोयाबीन बड़ी और चना दाल से नाश्ता Image Source : YOUTUBE: @CHEFBHUPIKITCHEN

नाश्ते में लोग अलग-अलग तरह की रेसिपी ट्राई करते हैं। सुबह कुछ हेल्दी और कम तेल वाला स्वादिष्ट नाश्ता खाना चाहते हैं तो एक बार सोयाबीन की बड़ी और चना दाल से ये टेस्टी नाश्ता बनाकर तैयार कर लें। इसे बनाना काफा आसान है। प्रोटीन से भरपूर ये नाश्ता बहुत हेल्दी है और इसे वजन घटाने के लिए भी आसानी से खा सकते हैं। तो बिना देरी किए फटाफट नोट कर लें सोयाबीन की बड़ी और चना दाल की कटलेट की ये रेसिपी।

सोयाबीन और चना दाल कटलेट रेसिपी

पहला स्टेप- इन नाश्ते को बनाने के लिए आपको 1 कप चना दाल लेनी है। दाल को धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। अब डेढ कप सोयाबीन की बड़ी लेनी है। इसे गर्म पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें। अब अच्छी तरह से निचोड़कर सोया बड़ी को निकाल लें और इसे फिर 1-2 बार ठंडे पानी से भी अच्छी तरह धो लें।

दूसरा स्टेप- अब एक पैन लें उसमें थोड़ा सा तेल या बटर डाल दें। अब इसमें पानी निकली हुई सोयाबीन की बड़ी डाल दें। इसे मीडियम आंच पर इसे क्रिस्पी होने तक शैलो फ्राई कर लें। अब सोयाबीन बड़ी को निकाल लें और उसी पैन में अब चना दाल डाल दें और आधा कप पानी डालकर दाल को हल्का मुलायम होने तक पकाना है। 5 मिनट के बाद दल हल्की पक जाएगी और पानी भी कम हो जाएगा।

तीसरा स्टेप- दाल का पानी हटा दें और इसे हल्का मैश कर लें। अब दाल में आधा चम्मच जीरा, 1 छोटी चम्मच साबुत धनिया क्रश करके, आधा छोटी चम्मच हींग, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हरा धनिया, हरी मिर्च और धनिया के ठंडल बारीक कटे और काली मिर्च पाउडर डाल दें।

चौथा स्टेप- फ्राई की गई सोयाबीन की बड़ी को हल्का चाकू से काटकर छोटा कर लें। इसे दाल वाले मिश्रण में मिला दें। अब इसमें बाइंडिंग के लिए आधा कप सत्तू पाउडर डाल दें। अब इसमें थोड़ा पानी डालते हुए इसे तैयार कर लें। अगर सही से टिक्की या कटलेट जैसे शेप न बने तो इसमें थोड़ा सत्तू और मिला लें। सारी कटलेट बनाकर तैयार कर लें।

पांचवां स्टेप- पैन में थोड़ा ऑयल डालकर कटलेट को शैलो फ्राई कर लें। कटलेट को जितना पतला रखेंगे ये उतनी ही अच्छी तरह फ्राई होंगी। जब दोनों तरह से कटलेट गोल्डन फ्राई हो जाए तो इन्हें निकाल लें और किसी भी पसंदीदा चटनी के साथ इन्हें इंजाय कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल