1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नमक की जगह इस चटपटे चाट मसाले के साथ खाएं खीरा-ककड़ी, कई गुना बढ़ जाएगा स्वाद

नमक की जगह इस चटपटे चाट मसाले के साथ खाएं खीरा-ककड़ी, कई गुना बढ़ जाएगा स्वाद

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 04, 2025 07:51 am IST,  Updated : May 04, 2025 07:51 am IST

गर्मियों में लोग खीरा-ककड़ी खाना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन आपको एक बार खीरा और ककड़ी को नमक या फिर बाजार में मिलने वाले चाट मसाले के साथ नहीं, घर पर बनाए गए इस चटपटे चाट मसाले के साथ जरूर खाकर देखना चाहिए।

चाट मसाले की रेसिपी- India TV Hindi
चाट मसाले की रेसिपी Image Source : SOCIAL

गर्मियों के मौसम में खीरा और ककड़ी जैसे हाइड्रेटिंग फूड आइटम्स का सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। लोग खीरे-ककड़ी के स्वाद को बढ़ाने के लिए इनके ऊपर चाट मसाला बुरक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर भी बहुत आसानी से चाट मसाला बना सकते हैं? आइए चटपटा चाट मसाला बनाने की आसान रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

  • पहला स्टेप- घर पर चाट मसाला बनाने के लिए सबसे पहले साबुत धनिया, जीरा, अजवाइन, पुदीना, काला नमक, सूखी मिर्च, अमचूर निकाल लीजिए।

  • दूसरा स्टेप- आपको इन सभी मसालों को हल्की आंच पर अच्छी तरह से भून लेना है। अब भुने हुए इन मसालों को ठंडा होने दीजिए।

  • तीसरा स्टेप- इसके बाद मिक्सर में भुने हुए मसालों को डाल दीजिए और फिर इन्हें पीसकर बारीक पाउडर तैयार कर लीजिए।

  • चौथा स्टेप- अब आप इस चाट मसाले के स्वाद का लुत्फ उठा सकते हैं। महज कुछ ही मिनटों में आपका चटपटा चाट मसाला बन जाएगा।

सलाद-फलों के साथ भी कर सकते हैं सेवन

आप इस चटपटे चाट मसाले को न केवल खीरा और ककड़ी के साथ बल्कि खाने की किसी भी चीज के साथ कंज्यूम कर सकते हैं। सलाद में इस चाट मसाले को मिक्स करके खाया जा सकता है। फलों के साथ भी इस चटपटे चाट मसाले का सेवन किया जा सकता है। कुल मिलाकर घर पर बनाए गए इस चाट मसाले का टेस्ट मार्केट में मिलने वाले चाट मसाले से कई गुना बेहतर साबित होगा। हालांकि, आपको इस चाट मसाले को लिमिट में रहकर ही कंज्यूम करना चाहिए। 

चाट मसाले को स्टोर करने का तरीका

इस चाट मसाले को स्टोर करने के लिए किसी भी एयर टाइट कंटेनर का इस्तेमाल किया जा सकता है। चाट मसाले को एयर टाइट कंटेनर में रखने की वजह से इसके अंदर नमी पैदा नहीं होगी और इसे लंबे समय तक खराब होने से बचाया जा सकेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल