Friday, February 13, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सिर्फ 5 मिनट में बना लें मिर्ची का तीखा और चटपटा अचार, महीनों खराब नहीं होगा, जानिए क्या है अचार की रेसिपी

सिर्फ 5 मिनट में बना लें मिर्ची का तीखा और चटपटा अचार, महीनों खराब नहीं होगा, जानिए क्या है अचार की रेसिपी

Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth Published : Oct 23, 2024 01:25 pm IST, Updated : Oct 23, 2024 01:25 pm IST

Mirch Ka Achar Recipe: अचार खाने के शौकीन हैं तो आप सिर्फ 5 मिनट में दादी नानी जैसा टेस्टी अचार बनाकर खा सकते हैं। आज हम आपको मिर्ची अचार बनाने की सबसे असान रेसिपी बता रहे हैं। इस तरह अचार डालकर आप महीनों खा सकते हैं।

मिर्ची का अचार रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL मिर्ची का अचार रेसिपी

पहले लोग हर तरह का अचार घर में डालते थे। पूरी और पुलाव के साथ अचार हो तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। कभी घर में सब्जी न हो तो अचार से पराठा खा सकते हैं। बचपन में अचार पराठा ज्यादातर लोगों ने खाया होगा। आप चाहें तो घर में अचार डाल सकते हैं। आज हम आपको सिर्फ 5 मिनट में मिर्ची का अचार डालने का तरीका बता रहे हैं। आप सिर्फ कुछ मसालों और तेल की मदद से अचार तैयार कर सकते हैं। मिर्ची का अचार महीनों तक खराब नहीं होता और इसे आप किसी भी सब्जी या दाल के साथ खा सकते हैं। जानिए घर में मिर्ची का अचार डालने का तरीका।

मिर्ची का अचार की रेसिपी:

पहला स्टेप: मिर्ची का अचार आप चाहें तो अचार वाली मिर्च से डाल सकते हैं या फिर इसके लिए सब्जी के साथ आने वाली छोटी मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। हम आपको छोटी वाली मिर्च का अचार बनाना बता रहे हैं। अचार बनाने के लिए मिर्च को साफ करके धो लें और पानी को पूरी तरह से सूखने दें। 

दूसरा स्टेप: अब एक पैन में आधा कप सरसों का तेल डालकर हल्का गर्म कर लें। गैस बंद कर दें और तेल में एक छोटी चम्मच हींग, एक बड़ी चम्मच अमचूर पाउडर, दो छोटी चम्मच कश्मीरी मिर्ची, स्वादानुसार नमक और बाजार में मिलने वाला अचार का मसाला मिलाएं।

तीसरा स्टेप: अब सारे मसालों को अच्छी तरह से मिला लें और इसमें मिर्च को अपने हिसाब से काटकर मिला लें। मिर्च और मसाले दो मिलाकर किसी कांच के जार में भर दें। अब इसे हिलाते हुए सिर्फ 1 दिन का इंतजार करें। तैयार है मिर्ची का स्वादिष्ट अचार। आप इसे खाने के साथ रोज खाएं। ये अचार कई महीनों तक खराब नहीं होगा। बस आप अचार को बीच-बीच में हिलाते रहें।

चौथा स्टेप: अगर आपको भरवां मिर्ची का अचार बनाना है तो इसके लिए अचार के मसाले और बाकी मसालों में थोड़ा तेल मिक्स कर लें। आपको सिर्फ उतना तेल डालना है कि सारे मसाले हल्के गीले हो जाएं। अब मसालों की स्टफिंग को मिर्ची के अंदर भर दें। सारी मिर्ची भरकर तैयार कर लें और कांच के जार में डाल दें। अब अचार में ऊपर से सरसों का तेल हल्का गर्म करके डाल दें। तैयार हो जाएगा भरवां मिर्ची का अचार।

 

 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement