1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. मटर कुलचे की बेहद आसान रेसिपी, तीखे-मसालेदार मटर के साथ नरम-नरम कुलचे का लुत्फ उठाएं

मटर कुलचे की बेहद आसान रेसिपी, तीखे-मसालेदार मटर के साथ नरम-नरम कुलचे का लुत्फ उठाएं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 30, 2025 04:04 pm IST,  Updated : Aug 30, 2025 04:04 pm IST

क्या आपको भी मटर कुलचा खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको घर पर इस स्ट्रीट फूड की बेहद आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

कैसे बनाएं मटर कुलचा?- India TV Hindi
कैसे बनाएं मटर कुलचा? Image Source : SANJEEV KAPOOR KHAZANA/YOUTUBE

भारत में लोगों को अलग-अलग तरह के तीखे-मसालेदार स्ट्रीट फूड खाने का काफी ज्यादा शौक होता है। क्या आपने कभी घर पर मटर कुलचे की रेसिपी को ट्राई किया है? मटर कुलचा बनाने के लिए आपको एक कप सूखे सफेद मटर, एक बारीक कटा हुआ प्याज, एक कटा हुआ टमाटर, 2 कटी हुई हरी मिर्च, एक छोटी स्पून कद्दूकस की हुई अदरक, एक स्पून नींबू का रस, एक स्पून चाट मसाला, हाफ स्पून जीरा पाउडर, हाफ स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/4 स्पून काला नमक, सादा नमक, 2 स्पून कटा हुआ फ्रेश धनिया और मक्खन या फिर घी चाहिए होगा।

पहला स्टेप- सबसे पहले सफेद मटर को धोकर लगभग 6-8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए। अब आपको कुकर में पानी, नमक और भीगे हुए मटर को 3-4 सीटी आने तक पकाना है जिससे मटर नरम हो जाएं।

दूसरा स्टेप- एक्स्ट्रा पानी को अलग कर पके हुए मटर को एक साइड में रख लीजिए। एक कटोरे में बॉइल्ड मटर, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, नींबू का रस, चाट मसाला, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक और सादा नमक निकाल लीजिए।

तीसरा स्टेप- आपको इन सभी चीजों को मिक्स कर, मटर को थोड़ा सा मसलकर एक गाढ़ा मिक्सचर तैयार कर लेना है।

चौथा स्टेप- आखिर में आप इस मिक्सचर में कटा हुआ हरा धनिया, कुछ मसाले और नींबू के रस को मिला सकते हैं।

पांचवां स्टेप- एक तवे को गर्म कर इसमें मक्खन या फिर घी डालिए। कुलचे को मक्खन या फिर घी में सेंकने से कुलचे नरम बनते हैं।

आपके मटर कुलचे सर्व करने के लिए तैयार हैं। अगर आप बाहर जाकर मटर-कुलचे खाते हैं, तो हाइजीन की कमी की वजह से आपकी तबीयत खराब हो सकती है। वहीं, अगर आप घर पर ही मटर-कुलचे बनाते हैं, तो न केवल आपकी सेहत बिगड़ने से बच जाएगी बल्कि आपको घर बैठे मटर कुलचे का लुत्फ उठाने का मौका भी मिलेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल