1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. कैसे बनाएं दही वाले मसालेदार आलू, पसंद है तीखा खाना तो कम तेल वाली इस रेसिपी को जरूर करें ट्राई

कैसे बनाएं दही वाले मसालेदार आलू, पसंद है तीखा खाना तो कम तेल वाली इस रेसिपी को जरूर करें ट्राई

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 29, 2025 04:06 pm IST,  Updated : Aug 29, 2025 04:49 pm IST

क्या आपको भी तीखा-मसालेदार खाना पसंद है? अगर हां, तो आपको एक बार इस रेसिपी को फॉलो कर दही वाले आलू को जरूर बनाकर देखना चाहिए।

दही वाले आलू की रेसिपी- India TV Hindi
दही वाले आलू की रेसिपी Image Source : SANJEEV KAPOOR KHAZANA/YOUTUBE

क्या आपने कभी दही वाले आलू बनाए हैं? अगर नहीं, तो यकीन मानिए आपको इस डिश का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। दही वाले आलू बनाने के लिए आपको 4 मीडियम साइज्ड बॉइल्ड और कटे हुए आलू, एक कप दही या फिर मट्ठा, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, एक छोटी स्पून कद्दूकस की हुई अदरक, हाफ स्पून हल्दी पाउडर, हाफ स्पून लाल मिर्च पाउडर, एक स्पून धनिया पाउडर, नमक, बारीक कटा हुआ हरा धनिया और एक छोटा स्पून तेल चाहिए होगा।

पहला स्टेप- सबसे पहले एक पैन में एक छोटी स्पून तेल डालकर गर्म कर लीजिए। अब आपको इसी पैन में हरी मिर्च और अदरक को थोड़ा सा भून लेना है।

दूसरा स्टेप- इसके बाद पैन में बॉइल्ड आलू एड कर इन्हें भी हल्का सा भून लीजिए। अब आप इस मिक्सचर में दही को भी मिला सकते हैं।

तीसरा स्टेप- अब पैन में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक को एड कर अच्छी तरह से मिला लीजिए।

चौथा स्टेप- आपको पैन को लगभग 5 मिनट के लिए ढक देना है और फिर सब्जी को धीमी आंच पर पकने देना है।

पांचवां स्टेप- आखिर में आप इस सब्जी के टेस्ट को बढ़ाने के लिए बारीक कटे हुए हरे धनिए का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आप गर्मागर्म दही वाले आलू को रोटी-पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं। अगर आप इस रेसिपी को फॉलो कर दही वाले आलू बनाते हैं, तो बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इस सब्जी का स्वाद काफी ज्यादा अच्छा लगेगा। अगली बार आपका जब भी आलू की सब्जी खाने का मन हो, तो आप दही वाले आलू की इस रेसिपी को ट्राई करके देख सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक-दो स्पून तेल में बनने वाली ये सब्जी आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल