1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बनाएं टमाटर-पुदीने की चटपटी जायकेदार चटनी, कई गुना बढ़ जाएगा खाने का स्वाद, नोट कर लें रेसिपी

बनाएं टमाटर-पुदीने की चटपटी जायकेदार चटनी, कई गुना बढ़ जाएगा खाने का स्वाद, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 04, 2025 08:20 am IST,  Updated : Oct 04, 2025 08:20 am IST

Tomato Mint Chutney: क्या आपने टमाटर-पुदीने की चटनी बनाकर खाई है? अगर नहीं, तो आपको एक बार इस चटनी की रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

चटनी की रेसिपी- India TV Hindi
चटनी की रेसिपी Image Source : KAVITHA SAMAYALARAI/YT/KITCHEN PLATFORM

Tamatar Pudine ki Chutney: आपने टमाटर की चटनी या फिर पुदीने की चटनी तो खाई होगी। लेकिन क्या आपने कभी टमाटर-पुदीने की चटनी चखी है? टमाटर और पुदीने का मिक्सचर आपकी जुबान के सारे टेस्ट बड्स खोल देगा। टमाटर-पुदीने की चटनी बनाने के लिए आपको 4 पके हुए टमाटर, एक कप पुदीने की फ्रेश पत्तियां, 2 हरी मिर्च, एक अदरक का टुकड़ा, 5 लहसुन की कली, प्याज और थोड़े से नमक की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह से धो लीजिए। अब आपको टमाटर को बीच से दो हिस्सों में काट लेना है।

दूसरा स्टेप- आपको इन टमाटर को तवे पर रखकर हल्की आंच में भून लेना है। इसके बाद एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लीजिए।

तीसरा स्टेप- गर्म तेल में जीरा, बारीक कटा हुआ लहसुन, अदरक, प्याज और हरी मिर्च एड कर सभी चीजों को गोल्डन होने तक भून लीजिए।

चौथा स्टेप- अब आपको मिक्सी में भुने हुए टमाटर, तड़के वाली सभी चीजों का मिक्सचर, पुदीने की फ्रेश पत्तियां, नमक और हरा धनिया डालकर, बारीक-बारीक पीस लेना है।

पांचवां स्टेप- आपको इस पिसे हुए मिक्सचर को एक कटोरे में निकाल लेना है। चटनी के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू के रस को भी मिला सकते हैं।

छठा स्टेप- आखिर में पुदीने की कुछ पत्तियों से टमाटर-पुदीने की चटनी की गार्निशिंग कर लीजिए।

आप इस चटपटी चटनी को पराठे, इडली, पकौड़े जैसी खाने की चीजों के साथ सर्व कर सकते हैं। चावल के साथ भी इस चटनी का लुत्फ उठाया जा सकता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को इस चटनी का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आएगा। चटनी के अच्छे स्वाद के लिए आपको ताजा टमाटर और पुदीने की पत्तियों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। टमाटर-पुदीने की चटनी आपकी सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल