1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सर्दियों में फटाफट बनाएं शकरकंदी की चटनी, पोषण का है भंडार, नोट करें रेसिपी

सर्दियों में फटाफट बनाएं शकरकंदी की चटनी, पोषण का है भंडार, नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 08, 2026 07:29 am IST,  Updated : Jan 08, 2026 12:47 pm IST

How to Make Shakarkand Chutney: शकरकंदी (Sweet Potato) की चटनी बहुत ही अनोखी और स्वादिष्ट होती है। यह खट्टी-मीठी और तीखी होने के साथ-साथ काफी पौष्टिक भी होती है। आप इसे पराठे, चीला या स्नैक्स के साथ परोस सकते हैं। ऐसे में फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

 सर्दियों में फटाफट बनाएं शकरकंदी की चटनी- India TV Hindi
सर्दियों में फटाफट बनाएं शकरकंदी की चटनी Image Source : FREEPIK

सर्दियों में बाजार में कई ऐसी चीजें मिलती है जिनका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन्हीं में से एक है शकरकंदी। शकरकंद का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। ऐसे में लोग इसका सेवन अलग अलग तरह से करते हैं। कुछ लोग इसकी चाट खाना पसंद करते हैं तो कुछ लोग इसे रोस्ट करके खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने शकरकंदी की चटनी खाई है। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक भी होती है। तो चलिए जानते हैं शकरकंदी की चटनी कैसे बनाएं।

सामग्री

शकरकंदी: 2 मध्यम आकार की (उबली और छिली हुई)

दही: ½ कप (हल्का फेंटा हुआ)

हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई)

अदरक: 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

हरा धनिया: मुट्ठी भर (बारीक कटा हुआ)

नींबू का रस: 1 बड़ा चम्मच

भुना जीरा पाउडर: ½ छोटा चम्मच

काला नमक: ¼ छोटा चम्मच

सादा नमक: स्वादानुसार

चीनी या गुड़: ½ छोटा चम्मच

बनाने की विधि

स्टेप 1: सबसे पहले उबली हुई शकरकंदी को एक बाउल में लें और उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें। आप चाहें तो इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट भी सकते हैं।

स्टेप 2: मैश की हुई शकरकंदी में दही डालें और अच्छी तरह मिलाएँ ताकि मिश्रण थोड़ा क्रीमी हो जाए।

स्टेप 3: अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सादा नमक और चीनी/गुड़ डालें।

स्टेप 4: अगर आप स्वाद और बढ़ाना चाहते हैं, तो एक छोटे पैन में थोड़ा तेल गरम करें, उसमें राई और करी पत्ता डालकर चटकाएं और इसे चटनी के ऊपर डाल दें।

स्टेप 5: अंत में नींबू का रस और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल