1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. Team India के वेलकम जैसा थ्री लेयर केक घर पर भी बना सकते हैं, जानिए कैसे तैयार होता है Yummy Cake

Team India के वेलकम जैसा थ्री लेयर केक घर पर भी बना सकते हैं, जानिए कैसे तैयार होता है Yummy Cake

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jul 04, 2024 01:04 pm IST,  Updated : Jul 04, 2024 02:11 pm IST

वर्ल्ड कप जीतने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम भारत पहुंच गई है। हर कोई भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत कर रहा है। होटल में वेलकम के लिए खास ट्रॉफी केक तैयार किया गया। आप चाहें तो इस तरह का थ्री लेयर केक घर में भी बना सकते हैं। जानिए लेयर वाला केक कैसे तैयार किया जाता है?

लेयर वाला केक कैसे बनाएं- India TV Hindi
लेयर वाला केक कैसे बनाएं Image Source : INDIA TV

वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया भारत लौट आई है। भारतीय क्रिकेट टीम के स्वागत की जोरदार तैयारियां होटल ITC Maurya में की गईं, जहां टीम इंडिया की जर्सी के रंग वाला शानदार थ्री लेयर केक बनाया गया। इस केक में वर्ल्ड कप विनर ट्रॉफी लगाई गई है जो दिखने में एकदम रियल ट्रॉफी जैसी है, लेकिन ये चॉकलेट से तैयार की गई है। वैसे इस तरह का लेयर वाला केक आपने अक्सर  बर्थडे पार्टीज या फिर एनीवर्सरी पार्टीज में देखा होगा। अगर आप केक बनाने के शौकीन हैं तो घर पर भी लेयर वाला केक आसानी से तैयार कर सकते हैं। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से कोई भी कलर या थीम दे सकते हैं। जानिए कैसे बनाते हैं थ्री लेयर वाला केक?

केक को ट्रिम करें- सबसे पहले आप अपनी पसंद के फ्लेवर वाला कोई भी केक बना लें। आपको जितनी लेयर केक चाहिए उतनी लेयर और उसी हिसाब से छोटे या बड़े केक बनाने होंगे। आप इसमें एक ही फ्लेवर या फिर अलग-अलग फ्लेवर के केक बना सकते हैं। अब इन केक को सीक्वेंस में आपको ट्रिम करना है। शुरुआत में आप केक को गोल शेप में काट लें।

केक पर लगाएं पसंदीदा क्रीम- अब बारी है केक को क्रीम से रैप करने की, इसके लिए आप पसंद के हिसाब से मार्केट में मिलने वाली कोई भी क्रीम इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो व्हाइट क्रीम लेकर उसमें फूड कलर मिलाकर या केक फ्लेवर मिलाकर इसका रंग बदल सकते हैं। आपको तीनों लेयर के लिए अलग-अलग क्रीम तैयार करनी है। और अब तीनों लेयर को गोलाई और ऊपर वाली साइड में क्रीम लगा लें।

थ्री लेयर केक को ऐसे सजाएं- अब इन्हें एक के बाद एक एक दूसरे के ऊपर रखें और अगर केक को रखते वक्त क्रीम कहीं से हट जाए तो इसे फिर से ठीक कर दें। अब बारी आती है केक को सजाने की तो आप अपनी पसंदीदा क्रीम को किसी कीप में डालें और केक को डेकोरेट कर लें। मार्केट में केक को सजाने के लिए कई तरह के सामान भी मिलते हैं जिन्हें आप केक पर लगाकर डेकोरेट कर सकते हैं। सबसे ऊपर आप कोई कार्टून शेप या फिर बर्थडे विश वाला स्टीकर लगा सकते हैं।

इस तरह आप घर पर आसानी से 3-4 जितनी लेयर चाहें उतनी लेयर वाला केक बनाकर खा सकते हैं। आप इसे बर्थडे पार्टी या फिर किसी दूसरे फंक्शन के लिए भी तैयार कर सकते हैं। इस तरह केक को अपनी पसंद और थीम के हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल