1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चावल ज्यादा पक गया है तो मायूस होने की जरूरत नहीं, ऐसे करें यूज कि चटोरे हो जाएंगे घरवाले

चावल ज्यादा पक गया है तो मायूस होने की जरूरत नहीं, ऐसे करें यूज कि चटोरे हो जाएंगे घरवाले

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Feb 15, 2022 03:51 pm IST,  Updated : Feb 15, 2022 06:23 pm IST

आज हम आपको बताएंगे कि अगर चावल ज्यादा पक जाए तो इन्हें फेंकने की बजाए इनका उपयोग लजीज पकवान तैयार करने के लिए किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

Rice- India TV Hindi
Rice Image Source : FREEPIK

Highlights

  • जानिए अगर चावल ज्यादा पक जाए तो इसका क्या करना चाहिए।
  • कुछ सही टिप्स अपनाकर खराब हुए खाने को स्वादिष्ट खाने के तौर पर तैयार कर सकते हैं।

अक्सर किचन में काम करने के दौरान छोटी-बड़ी गलतियां होती रहती हैं। कई बार इन गलतियों के चलते खाना बिगड़ भी जाता है, जिसे फेंकने की बजाए दूसरा कोई विकल्प नहीं रह जाता। लेकिन आपको बता दें कि इन्हें फेंकने की बजाए कुछ सही टिप्स अपनाकर खराब हुए खाने को स्वादिष्ट खाने के तौर पर तैयार कर सकते हैं। 

ज्यादातर चावल के साथ भी ऐसा ही होता है। कई बार लोग इसे गैस पर चढ़ाकर भूल जाते हैं। फिर ऐसे में चावल ज्यादा पक जाने के कारण हलवे जैसे हो जाते हैं और लोग इसे खराब समझकर फेंक देते हैं। ऐसे आपको बता दें कि इन्हें फेंकने की बजाए इनका उपयोग  लजीज खाना तैयार करने के लिए किया जा सकता है। जानिए अगर चावल ज्यादा पक जाए तो इसका क्या करना चाहिए। 

अगर घर पर नहीं जमता है गाढ़ा दही तो ट्राई करें ये आसान तरीके, बाजार जैसा आएगा स्वाद

जब चावल ज्यादा गल जाएं तो फेंकने की बजाए बनाएं खीर, जानिए बनाने की विधि

kheer
Image Source : FREEPIKkheer

खीर बनाने की सामग्री

  • पका हुआ चावल- दो कटोरी
  • दूध-  4 कप
  • इलायची
  • काजू, बादाम, किसमिस, मखाना - बारीक कटा हुआ
  • चीनी

खीर बनाने की विधि

  • खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध उबालें।
  • अब इसमें पके हुए चावल डाल दें।
  • उसके बाद इसे उबालें।
  • जब उबाल आ जाए तो इसमें चीनी डालकर कुछ देर तक पकाएं।
  • फिर इसमें इलायची पाउडर बारीक कटा हुआ मेवा डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।

फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाता है हरा धनिया? तो इस तरह करें स्टोर, लंबे समय तक बना रहेगा फ्रेश

जब चावल ज्यादा गल जाएं तो फेंकने की बजाए बनाएं डोसा,  जानिए बनाने की विधि

dosha
Image Source : FREEPIK dosha

डोसा बनाने की सामग्री

  • पका हुआ चावल - एक कटोरी
  • सूजी - एक कप
  • दही - आधा कप दही
  • ईनो - एक पैकेट ईनो
  • नमक

डोसा बनाने की विधि

  • डोसा बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए चावल को उबाल दें। 
  • उसके बाद इसमें सूजी और दही डालकर मिक्स कर दें। 
  • उसके बाद 30 मिनट के लिए इसे ढक कर सेट होने के लिए छोड़ दें।
  • अब 30 मिनट बाद इसमें जरूरत अनुसार पानी मिलाएं।
  • फिर इसमें ईनो और नमक डाल दें।
  • अब आप इसे नॉन स्टिक तवे पर डालकर टेस्टी डोसा तैयार कर लें। 

मेथी को इस शानदार तरीके से कीजिए स्टोर, साल भर तक लें कसूरी मेथी का लुत्फ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल