1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. अंडा और ब्रेड, जानें नाश्ते के लिए ये फूड कॉम्बिनेशन है कितना सही?

अंडा और ब्रेड, जानें नाश्ते के लिए ये फूड कॉम्बिनेशन है कितना सही?

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 09, 2023 11:43 am IST,  Updated : May 09, 2023 11:44 am IST

नाश्ते में अंडा ब्रेड बहुत से लोग खाते हैं। लेकिन, कभी आपने सोचा है कि ये फूड कॉम्बिनेशन हेल्दी है भी या नहीं? आइए, जानते हैं। साथ ही जानेंगे कि इसमें अगर कोई कमी है तो क्या बदलाव करें।

bread_and_egg- India TV Hindi
bread_and_egg Image Source : FREEPIK

नाश्ते में अंडा ब्रेड (bread and egg for breakfast) ज्यादातर लोग खाते हैं लेकिन, कभी आपने सोचा है कि ये सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। तो, आपको सोचना चाहिए क्योंकि अंडा ब्रेड हाई कैलोरी वाला फूड है जो कि आपके शरीर के लिए कई प्रकार से काम करता है। नाश्ते में लोग इसे एनर्जी वाला फूड समझकर खाते हैं लेकिन, इसका कुछ और पक्ष भी है। तो, आइए, जानते हैं नाश्ते में नाश्ते में अंडा ब्रेड खाने के बारे में।

नाश्ते में लोग क्यों खाते हैं अंडा ब्रेड-Egg and bread health benefits

USDA के अनुसार अंडा और ब्रेड, दोनों ही हाई कैलोरी वाले फूड हैं। इन दोनों की कैलोरी देखें तो लगभग 250 से 350 के बीच है। यानी कि इसे खाने से आपके शरीर को एनर्जी मिलती है। ये हाई प्रोटीन वाला नाश्ता है जो कि मांसपेशियों की सेहत के लिए भी फायदेमंद है और बॉडी बिल्डिंग में मददगार है। इसके अलावा ये आपको भरा हुआ महसूस करवाता है जिससे दिनभर भूख नहीं लगती। 

90% लोग डैंड्रफ होते ही करते हैं ये उपाय, फिर क्यों Jawed Habib ने इसे बताया बालों के लिए काल

कब हो सकता है नुकसानदेह?

 नाश्ते में अंडा और ब्रेड खाना कई बार नुकसानदेह रूप ले सकता है। जैसे कि अगर आप रेगुलर ब्रेड खाते हैं जिसमें कि कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है  और फाइबर कम। इससे आपका वजन बढ़ सकता है। एसिडिटी हो सकती है। इसके अलावा आप पेट से जुड़ी कई समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। 

multigrain_bread
Image Source : FREEPIKmultigrain_bread

किचन में मौजूद इस 1 चीज से चमक उठेगा चेहरा, फोटो एडिट करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी

साबुत अनाज से बने ब्रेड का चुनाव करें

साबुत अनाज से बने ब्रेड का चुनाव करना ही सेहत के लिए फायदेमंद है। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो कि बॉवेल मूवमेंट को सही रखता है। साथ ही इससे वजन नहीं बढ़ता और शुगर कंट्रोल रहता है। तो, नाश्ते में ब्रेड और अंडा खाएं। पर दो ब्रेड और दो अंडे से ज्यादा नहीं। इसमें भी साबुत अनाजों से बने ब्रेड का चुनाव करें। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल