1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. पनीर और छेना में है ये 1 बड़ा अंतर, जानें सेहत के लिए क्या है बेहतर

पनीर और छेना में है ये 1 बड़ा अंतर, जानें सेहत के लिए क्या है बेहतर

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Feb 22, 2023 07:45 am IST,  Updated : Feb 22, 2023 07:45 am IST

पनीर और छेना, दोनों को ही लोग बहुत पसंद से खाते हैं। लेकिन, ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये दोनों एक ही है लेकिन, ऐसा नहीं है। क्योंकि इन दोनों में एक फर्क है। क्या है ये जानते हैं।

Difference between chhena and paneer- India TV Hindi
Difference between chhena and paneer Image Source : FREEPIK

पनीर और छेना, दोनों ही हाई प्रोटीन वाला फूड है। दोनों को ही लोग कच्चा खाना पंसद करते हैं तो, कुछ लोग सब्जी, सैंडविच और भुर्जी खाना पसंद करते हैं। लेकिन, सवाल ये है कि क्या ये दोनों ही चीजें एक हैं? बता दें कि अक्सर लोग इन दोनों ही चीजों को एक साथ समझते हैं और उन्हें लगता है कि ये दूध से ही बनता है और प्रोसेस एक जैसा ही तो ये एक ही है और शरीर को एक सा ही पोषण देता है। पर इन दोनों में अंतर है और ये बड़ा है। क्या है ये अंतर आइए, हम आपको बताते हैं विस्तार से इन दोनों ही चीजों के बारे में।

पनीर और छेना में क्या अंतर है-Difference between Chhena and Paneer in Hindi

पनीर और छेना दोनों को ही दूध को सिरका या नींबू की मदद से फाड़कर बनाया जाता है। पर दोनों के बीच फर्क ये है कि पनीर से पूरी से पानी निकाल लिया जाता है जिससे ये ड्राई हो जाता है और हाइड्रेशन की कमी हो जाती है। छेना में पनीर से ज्यादा नमी होती है। एक में पानी होता है और दूसरा बिलकुल सूखा। 

60 दिनों में पाएं खूबसूरत लंबे बाल, इस्तेमाल करें चाय पत्ती और चावल का पानी

छेना ताजा होता है

 छेना और कुछ नहीं बल्कि जमा हुआ दूध है जो दूध को फूड एसिड नींबू के रस के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इसे फुल फैट गाय के दूध से तैयार किया जाता है।

आपको इसे ताजा बनाना चाहिए और तुरंत इसका इस्तेमाल करना चाहिए। आप इसे समय से पहले बनाकर फ्रिज में स्टोर नहीं कर सकते हैं। अन्यथा, यह बनावट को बदल देगा और स्वाद का नुकासन हो जाता है।

paneer
Image Source : FREEPIKpaneer

पनीर लंबे समय तक चलता है

पनीर बनाने के लिए कुछ अतिरिक्त चीजें की जाती है। एक बार छेना बन जाने के बाद, अगले स्टेप में पनीर बनाने के लिए छेना पर वजन या दबाव डाला जाता है। इसलिए छेना मुलायम, भुरभुरा होता है जबकि पनीर सख्त होता है ताकि आप इसके क्यूब्स बना सकें। 

खाते ही पॉटी आने से हैं परेशान? पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए सुबह खाली पेट खाएं ये 4 फूड्स

सेहत के लिए ज्यादा बेहतर है छेना-Chhena is better

छेना, पनीर से बेहतर इसलिए है क्योंकि इसे बना कर कुछ घंटों के बीच खाया जा सकता है। जबकि, पनीर बन कर लंबे समय तक चलता रहता है जिसकी फ्रेशनेस और अच्छे होने का कोई प्रमाण नहीं है। वहीं, छेना 4 से 6 घंटे बाद से ही खराब होने लगता है। साथ ही छेना (chhena benefits) में प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा पनीर से ज्यादा होती है। इसे दिल के मरीज, वेट लॉस करने वाले और डायबिटीज के मरीज भी इसे खा सकते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल