1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नीर डोसा की दीवानी हैं कैटरीना कैफ, खाने में लगता है रुई सा मुलायम, इस रेसिपी को घर में आसानी से ट्राई कर सकते हैं

नीर डोसा की दीवानी हैं कैटरीना कैफ, खाने में लगता है रुई सा मुलायम, इस रेसिपी को घर में आसानी से ट्राई कर सकते हैं

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Aug 20, 2025 10:18 am IST,  Updated : Aug 21, 2025 07:53 am IST

Neer Dosa Recipe: डोसा एक हेल्दी डिश है जिसकी दीवानी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी हैं। कैटरीना को उडुपी मंगलौर स्टाइल नीर डोसा पसंद है। ये सुपर सॉफ्ट डोसा खाने में बहुत टेस्टी और बनाने में बहुत ही आसान है। नोट कर लें नीर डोसा रेसिपी।

नीर डोसा रेसिपी- India TV Hindi
नीर डोसा रेसिपी Image Source : INSTA/@KATRINAKAIF

साउथ इंडियन खाना कम तेल मसाले वाला होता है। यही वजह है कि वेट लॉस डाइट में इसे आसानी से शामिल किया जा सकता है। एक्टर एक्ट्रेस भी साउथ इंडियन डिश खाना पसंद करते हैं। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ तो नीर डोसा की दीवानी हैं। उडुपी का नीर डोसा बहुत ही फेमस है। ये खाने में रुई सा मुलायम लगता है। आप इसे चावल से फटाफट तैयार कर सकते हैं। घर में आसानी से मिनटों में नीर डोसा बनाकर तैयार किया जा सकता है। नीर डोसा इसका नाम इसलिए रखा गया है कि इसका बैटर नीर यानि पानी जैसा पतला बनाया जाता है। नीर डोसा बनाने के लिए इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

नीर डोसा रेसिपी

पहला स्टेप- नीर डोसा बनाने के लिए 1 कप चावल लें। आप रोजाना खाने में इस्तेमाल होने वाले चावल का इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल को 2-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद सारा पानी निकालकर अच्छी तरह वॉश कर लें।

दूसरा स्टेप- अब भीगे हुए चावल का पानी निकालकर उन्हें मिक्सी में डालकर पीस लें और बारीक पेस्ट बना लें। चावल के पीसते वक्त इसमें 2 चम्मच ग्रेट किया हुआ कच्चा नारियल मिला दें। पिसे हुए मिक्सचर में नमक मिलाएं और पानी डालकर पतला कर लें।

तीसरा स्टेप- नीर डोसा के लिए बैटर एकदम पानी जैसा पतला होना चाहिए। इससे डोसा ज्यादा मुलायम बनता है। अब डोसा पैन को गर्म कर लें और इसे तेल से ग्रीस कर लें। तवे पर डोसा बैटर फैलाएं और इसे कवर करके 1 मिनट के लिए पकने दें। डोसा को पतला ही फैलाना है और एक तरफ से सेंकने के बाद डोसा को उतार लें।

चौथा स्टेप- नीर डोसा को मीडियम फ्लेम पर सेंक कर तैयार करें। वैसे नीर डोसा का एक तरफ से सेंक कर ही बनाया जाता है। लेकिन आप चाहें तो इसे दोनों साइड से भी सेंक सकते हैं। तैयार है एकदम स्वादिष्ट उडुपी स्टाइल नीर डोसा।

इसे सांभर, नारियल चटनी या टमाटर की चटनी के साथ खाएं। नाश्ता, लंच या डिनर में आप ये डोसा आसानी से बनाकर खा सकते हैं। बिना तेल के भी नीर डोसा बनाया जा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल