1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे, घर पर बनाएं क्रिस्पी दही-सूजी तवा ब्रेड, नोट करें रेसिपी

चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे, घर पर बनाएं क्रिस्पी दही-सूजी तवा ब्रेड, नोट करें रेसिपी

 Written By: Ritu Raj
 Published : Aug 07, 2026 10:20 am IST,  Updated : Aug 07, 2026 10:20 am IST

सुबह नाश्ते में बच्चों को पोहा और सैडविंच देकर बोर हो चुके हैं तो आज ही ट्राई करें क्रिस्पी दही-सूजी तवा ब्रेड। इसका स्वाद बच्चों को खूब पसंद आएगा। यहां से नोट कर लें इसकी सिंपल रेसिपी।

चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे, घर पर बनाएं क्रिस्पी दही-सूजी तवा ब्रेड, नोट करें रेसिपी- India TV Hindi
चटकारे लेकर खाएंगे बच्चे, घर पर बनाएं क्रिस्पी दही-सूजी तवा ब्रेड, नोट करें रेसिपी Image Source : SHIVANI KI RASOI/YOUTUBE

सुबह के नाश्ते में अगर कुछ अच्छा न मिले तो खाने बच्चे मुंह बनाने लगते हैं। बच्चों को ब्रेकफास्ट में क्रिस्पी और टेस्टी चीजें खाना पसंद होता है। लेकिन कई बार समझ नहीं आता कि बच्चों के लिए क्या बनाया जाए। अगर आप भी इसी उलझन में हैं कि क्या बनाया जाए तो क्रिस्पी दही-सूजी तवा ब्रेड बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह बाहर से एकदम क्रंची और अंदर से सॉफ्ट होती है। सब्जियों के पोषण से भरपूर यह रेसिपी बच्चों को इतनी पसंद आएगी कि वे उंगलियां चाटते रह जाएंगे। यहां हम क्रिस्पी दही-सूजी तवा ब्रेड की सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। नोट कर लें रेसिपी। 

सामग्री 

  • ब्रेड स्लाइस: 6 से 8 
  • सूजी (रवा): 1 कप
  • गाढ़ा दही: 1/2 कप
  • बारीक कटा प्याज: 1
  • बारीक कटा टमाटर: 1 
  • बारीक कटी शिमला मिर्च: 1/2 कप
  • बारीक कटी हरी मिर्च: 1-2 
  • हरा धनिया: 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • काली मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक: स्वादानुसार
  • बटर या देसी घी: सेकने के लिए

बनाने का तरीका 

स्टेप 1

एक बड़े कटोरे में सूजी और दही को मिलाएं। इसमें 2-3 चम्मच पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें। इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए।

स्टेप 2
फिर 10 मिनट बाद सूजी के घोल में कटा हुआ प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला न हो, वरना ब्रेड पर टिकेगा नहीं।

स्टेप 3
एक ब्रेड स्लाइस लें। तैयार किए गए सूजी-दही के मिश्रण की एक पतली और एकसमान परत ब्रेड के एक तरफ अच्छे से फैलाएं।

स्चेप 4
तवे को मध्यम आंच पर गरम करें और उस पर थोड़ा सा बटर या घी लगाएं। जिस तरफ सूजी का बैटर लगाया है, उस तरफ से ब्रेड को तवे पर रखें। हल्के हाथों से दबाते हुए 2 मिनट तक पकने दें।

स्टेप 5
जब सूजी वाली साइड हल्की सुनहरी और क्रिस्पी हो जाए, तो ब्रेड की ऊपरी सतह पर भी थोड़ा बटर लगाएं और उसे पलट दें। दूसरी तरफ से भी ब्रेड को गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें।

स्टेप 6
तैयार गरम-गरम क्रिस्पी दही-सूजी तवा ब्रेड को त्रिकोण आकार में काटें। इसे टोमैटो केचप या तीखी हरी धनिया-पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल