अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हल्का, स्वादिष्ट और जल्दी बनने वाला खाना चाहते हैं, तो मुंबई का फेमस बटाटा पोहा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होती है, बल्कि कुछ ही मिनटों में आसानी से तैयार भी हो जाती है। आलू, पोहा और हल्के मसालों से बनने वाला यह नाश्ता पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और दिन की शुरुआत को स्वाद से भर देता है। ऐसे में अगर आप भी घर पर झटपट स्वादिष्ट नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा की यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें।
एक कप पोहा, दो आलू, एक प्याज, आधा चम्मच जीरा और आधा चम्मच राई, 10 से 12 करी पत्ती, नमक स्वाद अनुसार, दो चम्मच तेल, आधा चम्मच चीनी, धनिया की पत्तियां
पहला स्टेप: सबसे पहले पोहे को छलनी में डालकर हल्के पानी से धो लें और 2–3 मिनट के लिए अलग रख दें, ताकि पोहा थोड़ा नरम हो जाए।
दूसरा स्टेप: अब आलू को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और प्याज को बारीक काट लें।
तीसरा स्टेप: एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें राई और जीरा डालें। जब ये चटकने लगें तो करी पत्ता डाल दें।
चौथा स्टेप: इसके बाद कटा हुआ प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून लें। फिर इसमें कटे हुए आलू डालकर 4–5 मिनट तक पकाएं, जब तक आलू नरम न हो जाएं।
पांचवा स्टेप: अब इसमें नमक और चीनी डालें और हल्का सा मिला लें। इसके बाद भीगा हुआ पोहा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
छटवां स्टेप: 2–3 मिनट धीमी आंच पर पकने दें, ताकि सभी मसाले पोहे में अच्छे से मिल जाएं। आखिर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें।
सातवां स्टेप: अब आपका गरमा-गरम मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा तैयार है। इसे चाहें तो ऊपर से नींबू का रस और सेव डालकर भी सर्व कर सकते हैं, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
संपादक की पसंद