1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनाएंगे भरवा करेला तो नापसंद करने वाले भी मांगकर खाएंगे, 1 हफ्ते तक नहीं होंगे खराब; जानें रेसिपी?

ऐसे बनाएंगे भरवा करेला तो नापसंद करने वाले भी मांगकर खाएंगे, 1 हफ्ते तक नहीं होंगे खराब; जानें रेसिपी?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 26, 2024 08:07 pm IST,  Updated : Jun 26, 2024 08:07 pm IST

अगर आपको भी करेले की सब्जी पसंद नहीं आती है तो आप भरवा करेला बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी?

Bharwa Karela Recipe- India TV Hindi
Bharwa Karela Recipe Image Source : SOCIAL

करेला ऐसी सब्जी है जिसका स्वाद जल्दी किसी को अच्छा नहीं लगता है।लेकिन इसकी सब्जी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। करेला में ऐसे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।अगर आपके घर के बच्चे भी करेल की सब्जी नहीं खाते हैं तो आप करेला को अलग स्टाइल में भी बना सकते हैं।भरवा करेला की रेसिपी लगभग हर किसी को पसंद आती है।साथ ही इसे आप हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं।चलिए जानते हैं भराव करेले की रेसिपी

भरवा करेला बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for making stuffed bitter gourd

5-6 करेला, 1 कद्दूकस किया हुआ बड़ा प्याज , 1 स्पून अमचूर पाउडर, 1 स्पून भुना जीरा पाउडर, 1 स्पून सौंफ पाउडर, आधा स्पून लाल मिर्च पाउडर, आधा स्पून हल्दी पाउडर, 1 स्पून धनिया पाउडर, एक पिंच हींग, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल

भरवा करेला बनाने की रेसिपी: Recipe for making stuffed bitter gourd 

  • पहला स्टेप: भरवा करेला बनाने के लिए सबसे पहले करेला को छील लें और फिर उसे धोकर बीच में एक कट लगाकर बीज को निकाल दें। अब करेला पर नमक लगाकर 3 घंटे के लिए रख दें।ऐसा करने से करेले का कड़वापन दूर होता है।

  • दूसरा स्टेप: अब हम करेले का मसाला तैयार कर लेंगे। कड़ाही में तेल डालें और उसमें प्याज भूनें। जब प्याज ब्राउन हो जाए तो हल्दी, धनिया पाउडर, हींग, जीरा, सौंफ, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला दें। अब इसमें अमचूर पाउडर डालकर चलाएं और 1 मिनट बाद गैस बंद कर दें।

  • तीसरा स्टेप: अब नमक लगे करेला का सारा पानी निकाल दें। उसके बाद करेला को कट लगी जगह से खोलकर तैयार किया हुआ मसाला भरें। इसी तरह सारे करेला भरकर रख लें।

  • चौथ स्टेप: अब कड़ाही में तेल डालें और  करेल को उसमें डालकर फ्राई करें। करेले को तब तक फ्राई करें जब तक वे पूरी तरह से पक न जाएं। करीब 20 मिनट में सारे करेला पर जाएंगे

  • पांचवा स्टेप: आपका भरवा करेला बनकर तैयार हैं आप इन चटपटे भरवां करेले को दाल रोटी किसी के साथ भी खा सकते हैं।इन्हे फ्रिज में रखकर आप एक हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल