1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आप भी है Cold Coffee के दीवाने, एक बार बनाएं हमारी स्टाइल में भूल जाएंगे कैफे की कॉफी का स्वाद; जानें विधि?

क्या आप भी है Cold Coffee के दीवाने, एक बार बनाएं हमारी स्टाइल में भूल जाएंगे कैफे की कॉफी का स्वाद; जानें विधि?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 23, 2024 11:57 pm IST,  Updated : Jun 24, 2024 06:30 am IST

अगर आपको भी कोल्ड कॉफी पीना बहुत पंसद है तो आज हम आपके लिए लाए हैं इस ड्रिंक की बेहतरीन रेसिपी जिसे आप घर पर भी बना सकते हैं

Cold Coffee Drink Recipe- India TV Hindi
Cold Coffee Drink Recipe Image Source : SOCIAL

हमारे देश में चाय और कॉफी लवर्स की कमी नहीं है। इनके बाद आते हैं कोल्ड कॉफी ( Cold Coffee ) पीने वाले लोगकोल्ड कॉफी का क्रेज़ भी इन दिनों लोगों के बीच खूब बढ़ा है। या यूं कहें कि महंगे कैफे में बैठकर कोल्ड कॉफी की चुस्कियां लेना, फैशन का हिस्सा बनते जा रहा है। कैफेज़ में कॉफी इतनी महंगी मिलती है कि लोगों की जेब खाली हो जाती है। अगर आप भी कोल्ड कॉफी लवर हैं लेकिन उसका बिल देखखर आपका पसीना छूटता है तो हम आपके लिए लाये हैं कोल्ड कॉफी की रेसिपी। इसे बनाने के लिए आपको ज़्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे। कोल्ड कॉफी घर पर बनाना बेहद आसान होता है।या यूं कहें कुछ ही मिनटों में आप यह ड्रिंक तैयार कर सकते हैं।इसे बनाने के लिए आपको ज़्यादा सामग्री की ज़रूरत भी नहीं है, बस दूध और कॉफ़ी से भी आप कोल्ड कॉफ़ी तैयार कर सकते हैं। लेकिन अगर उसके ऊपर आइसक्रीम मिल जाए तो उसका स्वाद यकीनन बढ़ जाएगा। तो, चलिए जानते हैं कोल्ड कॉफी की रेसिपी

कोल्ड कॉफी बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for making cold coffee

चम्मच कॉफीबर्फ के कुछ टुकड़े, 1 गिलास दूधचॉकलेट सिरपआइसक्रीम (अपनी पंसद का कोई भी )

कोल्ड कॉफी बनाने की विधि: How to make Cold Coffee in Hindi

  • पहला स्टेप: कोल्ड कॉफी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार में 2 चम्मच कॉफी के डालेंगे। उसके बाद उसमें बर्फ के कुछ टुकड़े और 1 गिलास ठंडा दूध डालेंगे।अब इन्हें मिक्सर में एकदम बारीक ग्राइंड कर लेंगे। 

  • दूसरा स्टेप: अब आगे के स्टेप में इस कॉफी को एक बड़े कांच के गिलास में निकालने से पहले इसमें चॉकलेट सिरप डाल देंगे। अब उसके बाद इसमें कॉफी डालेंगे। कॉफी के ऊपर आप आइसक्रीम डालें। आपकी कोल्ड कॉफी तैयार है
  • तीसरा स्टेपअगर आपको आइसक्रीम नहीं डालना है तो आप कॉफी के ऊपर कुछ कॉफी छिड़क दीजिए। इससे पीने का स्वाद बढ़ जाता है

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल