1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. ऐसे बनाएंगे दही वड़ा तो बनेंगे एकदम सॉफ्ट और स्पॉन्जी, खाने वाले तारीफ करते नहीं थकेंगे; जाने रेसिपी

ऐसे बनाएंगे दही वड़ा तो बनेंगे एकदम सॉफ्ट और स्पॉन्जी, खाने वाले तारीफ करते नहीं थकेंगे; जाने रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 23, 2024 05:19 pm IST,  Updated : Jun 23, 2024 05:19 pm IST

आज हम आपको ऐसी रेसिपी बताने वाले हैं जिससे आप घर पर हलवाई जैसे सॉफ्ट और टेस्टी दही वड़े बना सकते हैं।

Dahi Vada Recipe- India TV Hindi
Dahi Vada Recipe Image Source : SOCIAL

अगर आप शाम के समय कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो आप दही वड़ा बना सकते हैं।कई बार दही वड़ा बनाते समय वो सख्त और कठोर  बन जाते हैं।इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे आप घर पर आसानी से हलवाई जैसे सॉफ्ट दही वड़े बना सकते हैं। दही वड़े बनाने के लिए उड़द की दाल का इस्तेमाल किया जाता है।हालांकि, आप चाहें तो इसमें मूंग की दाल भी मिला सकते हैं।तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं दही वड़ा?

दही वड़ा बनाने के लिए सामग्री: (Ingredients for making Dahi Vada)

उड़द की दाल- 1 कप, 1 चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार, तेल, फेंटा हुआ दही, मीठी चटनी, हरी धनिया की चटनी, काला नमक चुटकी भर, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर

दही वड़ा बनाने की विधि: (How to make Dahi Vada)

  • पहला स्टेप: सबसे पहले दाल को धुलकर 3 से 4 घंटे के लिए भिगो दें।तय समय के बाद पानी निकालकर मिक्सर में दाल को दरदरा पीस लीजिए। दाल में पानी का इस्तेमाल मत करिएगा वरना दही वड़े ठीक से गोल नहीं होंगे। अब इसमें नमक और हींग डाल दीजिए और इसे इतना फेंटिये कि दाल थोड़ी फ्लफी दिखने लगे।

  • दूसरा स्टेप: एक कढ़ाई में तेल डालिए और उसे गर्म कर लीजिए। थोड़ी सी दाल लीजिए और उसे गोल करके धीरे धीरे कढ़ाही में डालते जाइए। आप चाहें तो कपड़े और कटोरी का इस्तेमाल भी वड़े को गोल करने के लिए कर सकते हैं। वड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलटकर तलिए।

  • तीसरा स्टेप: जब दही वड़े सर्व करने हों उससे 15 मिनट पहले दही वड़ों को गर्म पानी में भिगो दीजिए। इस गर्म पानी में नमक भी डाल दीजिए। अब एक एक करके वड़ा निकालिए और हथेली से दबाकर पानी निकाल लीजिए। अब फेंटा हुआ दही ऊपर से डालिए और इसमें धनिए की चटनी, काला नमक, नमक, भुना जीरा, मीठी चटनी डालिए ऊपर से थोड़ा सा और दही डालिए और लाल मिर्च छिड़ककर सर्व करिए। टेस्टी दही भल्ले या वड़े तैयार हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल