1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सिर्फ 4 इंग्रीडिएंट से तवे पर बन जाएगा क्रंची चीज गार्लिक ब्रेड, खाने में मिलेगा रेस्टोरेंट वाला स्वाद, नोट कर लें रेसिपी

सिर्फ 4 इंग्रीडिएंट से तवे पर बन जाएगा क्रंची चीज गार्लिक ब्रेड, खाने में मिलेगा रेस्टोरेंट वाला स्वाद, नोट कर लें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 21, 2025 08:51 pm IST,  Updated : May 21, 2025 08:51 pm IST

खुशबूदार गार्लिक ब्रेड सामने आते ही भुख दोगुनी बढ़ जाती है। खासतौर पर जह पास्ता और सूप के साथ परोसा जाए। आप चाहे तो मार्केट के बजाय घर में ही झटपट चीज गार्लिक ब्रेड बना सकते हैं।

चीज गार्लिक ब्रेड- India TV Hindi
चीज गार्लिक ब्रेड Image Source : SOCIAL

गार्लिक ब्रेड का नाम सुनते ही बच्‍चे क्‍या बड़ों के मुंह में भी पानी आ जाता है। अभी तक आपने बाजार में मिलने वाली चीज गार्लिक ब्रेड ही खाई होगी। घर पर लोग इसे कम ही बनाते हैं। वजह है माइक्रोवेब या फिर जरूरी चीजों का ना होना। लेकिन, आप घर पर भी बेहद आसानी से कुरकुरी चीज गार्लिक ब्रेड (Cheese Garlic Bread) बना सकते हैं। खुशबूदार गार्लिक ब्रेड सामने आते ही भुख दोगुनी बढ़ जाती है। खासतौर पर जह पास्ता और सूप के साथ परोसा जाए।

आप चाहे तो मार्केट के बजाय घर में ही झटपट चीज गार्लिक ब्रेड बना सकते हैं। आमतौर पर गार्लिक ब्रेड ओवन में बनाए जाते हैं, लेकिन इनके पास ओवन नहीं है उन्हें मायूस होने की जरूरत नहीं है। वह आसानी से तवे में भी टेस्टी गार्लिक ब्रेड बना सकते हैं। तो फिर देर किस बात की घर में यूं बनाएं चीज गार्लिक ब्रेड।

चीज गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए सामग्री: Ingredients for Cheesy Garlic Bread:

4-5 बड़े ब्रेड, 5 चम्मच बटर, 4 चम्मच चीज, 2 चम्मच लहसुन का पेस्ट, आवश्यकतानुसार ऑरिगेनो और चिली फ्लैक्स, स्वादानुसार नमक

ऐसे बनाएं चीज गार्लिक ब्रेड: How to make Cheesy Garlic Bread

  • पहला स्टेप: सबसे पहले एक पैन में बटर डालकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद इसमें लहसुन का पेस्ट, ऑरिगेनो हरी मिर्च और चिली फ्लैक्स डालें। अब इन्हें आपस में अच्छी तरह से मिलाएं और फिर गैस बंद कर दें। 

  • दूसरा स्टेप: अब एक तवे पर हल्का सा बटर लगाकर गर्म करें। गर्म हो जाने के बाद ब्रेड को दोनों तरह से सेंक लें। अब एक प्लेट में इन्हें रखकर ऊपर से गार्लिक वाला बटर अच्छी तरह से फैला लें। इसके बाद इसमें हल्का नमक, चीज, ऑरिगेनो डालकर दें। इसके बाद 1 मिनट के लिए ढक्कन बंद कर दें। तय समय के बाद ढक्कन हटा लें। आपके चीज गार्लिक ब्रेड बनकर तैयार है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल