1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. लहसुन, नारियल और लाल मिर्च की ये सूखी चटनी खोल देगी आपके सारे टेस्ट बड्स, दाल-सब्जी के साथ खाने में आ जाएगा स्वाद, जानें रेसिपी

लहसुन, नारियल और लाल मिर्च की ये सूखी चटनी खोल देगी आपके सारे टेस्ट बड्स, दाल-सब्जी के साथ खाने में आ जाएगा स्वाद, जानें रेसिपी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 29, 2024 01:26 pm IST,  Updated : Sep 29, 2024 01:27 pm IST

साइड डिश के रूप में लहसुन, लाल मिर्च और नारियल की चटनी खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये सूखी चटनी की रेसिपी?

लहसुन और नारियल की चटनी की रेसिपी - India TV Hindi
लहसुन और नारियल की चटनी की रेसिपी Image Source : SOCIAL

खाने में साइड डिश के साथ लोग चटनी या अचार का इस्तेमाल करते हैं। खासकर, हरी धनिया और मिर्च की चटनी खाना लोग पसंद करते हैं। दरअसल, चटनी एक ऐसी चीज है, जिससे किसी भी डिश का जायका बढ़ जाता है। चटनी को आप दाल चालव या रोटी किसी के साथ भी खा सकते हैं। अगर आपको साइड डिश में कुछ नया और चटपटा खाने का मन है तो आप लहसुन, नारियल और लाल मिर्च की सूखी चटनी (Lehsun Chutney Recipe) बना सकते हैं। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आप उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इस सूखी चटनी का इस्तेमाल आप भेलपूरी और वड़ा पाव में भी कर सकते हैं। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं लहसुन की ये सूखी चटनी?

लहसुन की सूखी चटनी के लिए सामग्री: Lehsun Chutney Ingredients

एक चम्मच तेल, आधा कप कुटा हुआ लहसुन, आधा कप सूखा नारियल, एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच मूंगफली, एक चम्मच जीरा, एक चम्मच धनिया पाउडर, आधा चम्मच मेथी, आधा चम्मच हल्दी, एक चम्मच आमचूर, नमक स्वाद अनुसार 

कैसे बनाएं लहसुन की सूखी चटनी? How To Make Lehsun Chutney Recipe

  • पहला स्टेप: गैस ऑन कर एक पैन में 1 चम्मच तेल डालें। अब इसमें एक कप कुटा हुआ लहसुन डालें। इसे धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें वर्ना ये अंदर से कच्चा रह जाएगा। उसके बाद अब इसमें एक चम्मच मूंगफली डालकर भूनें। 

  • दूसर स्टेप: अब इसमें एक चम्मच जीरा, एक चम्मच धनिया पाउडर और आधा चम्मच मेथी डालें। खुशबू आने तक इन सामग्रियों को धीमी आंच पर भूनें। अब उसमें आधा कप सूखा नारियल डालकर अच्छी तरह से भूनें। अब गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें। 

  • तीसरा स्टेप: अब इन सभी सामग्रियों को ब्लेंडर जार में डालकर उसमें 1 चम्मच मिर्च पाउडर,1 चम्मच आमचूर, चुटकी भर हींग और स्वाद अनुसार नमक डालें।  ध्यान रखें आपको इसमें पानी का इस्तेमाल नहीं करना है। इन्हें दरदरा पीस लें, आपकी लहसुन की सूखी चटनी तैयार है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल