1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गाजर को घिसने में दुखने लगता है हाथ तो आज़माएं ये ट्रिक, हलवाई जैसा स्वादिष्ट गाजर का हलवा मिनटों में होगा तैयार

गाजर को घिसने में दुखने लगता है हाथ तो आज़माएं ये ट्रिक, हलवाई जैसा स्वादिष्ट गाजर का हलवा मिनटों में होगा तैयार

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 04, 2025 08:19 pm IST,  Updated : Dec 04, 2025 08:19 pm IST

How To Make Gajar Ka Halwa Without Grating: गाजर का हलवा स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है। लेकिन इसे घिसने में आपको आलस आता है तो चलिए जानते हैं इसे बिना घिसे कैसे बनाएं

गाजर का हलवा - India TV Hindi
गाजर का हलवा Image Source : YOUTUBE - @ COOKING WITH CHEF ASHOK

ठंड के मौसम में गाजर का हलवा खाने में जो स्वाद मिलता है वो किसी मौसम में नहीं मिलता है। अगर आपको भी गाजर का हलवा पसंद है लेकिन इसे घंटों कौन घिसे यह सोचकर आप भी हलवा नहीं बनाते हैं तो हम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं। आज हम आपके लिए गाजर का हलवा बनाने की एकदम आसान विधि लाए हैं। इसमें आपको गाजर घिसने की ज़रूरत नहीं होगी और स्वाद भी ऐसा कि हर कोई आपसे यह हलवा मांगकर खाएगा। चलिए, आपको बताते हैं आप यह रेसिपी कैसे बनाएं। जानिए गाजर का हलवा बनाने कि आसान विधि।

गाजर का हलवा बनाने की सामग्री

आधा कप घी, आधा किलो गाजर, 200 ग्राम मावा, आधा पाव दूध, 250 ग्राम शक्कर, 4, 5 इलायची, काजू, बादाम और पिस्ता के कुछ टुकड़े

गाजर का हलवा बनाने की विधि:

  • गाजर को अच्छी तरह से धोएं: गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले उसे धोएं और छील लें। 

  • प्रेशर कुकर में उबालें: बिना घिसे गाजर का हलवा बनाने के लिए आपको ज़्यादा कुछ नहीं करना है बस। गाजर को टुकड़ों में काटें और प्रेशर कुकर में पानी डालकर उबाल लें। 4 से 5 सिटी आने के बाद गैस को बंद कर दें। 

  • पानी सूखने तक भूनें: सिटी निकालकर गाजर को कुकर से बाहर निकालें और नरम गाजर को करछुल से अच्छी तरह से मैश कर दें। अब, गैस ऑन कर पैन रखें और उसमें गाजर को डालें। उसे तब तक भूनें जब तक उसका पानी न सूख जाए।  

  • घी में गाजर को सुनहरा होने तक पकाएं: जब गाजर का पानी सुख जाए तब गाजर को एक साइड कर पैन में आधा कप घी डालें। अब घी में उबाले हुए गाजर को अच्छे से पकाएं। गाजर को तब तक पकाना है जब तक वे सुनहरे न हो जाएं। 

  • दूध डालें: जब गाजर पैन पर हल्का चिपकने लगे तब गैस की आंच स्लो कर उसमें आधा कप दूध मिलाएं और गाजर को फिर से ढककर पकाएं। 

  • मावा और इलायची डालें: जब हलवा गाढ़ा होने लगे तब उसमें 200 ग्राम मावा और इलायची को कूटकर मिलाएं। गैस की फ्लेम स्लो ही रखें। गाजर के हलवा को धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकाएं। आपका गाजर का हलाव सर्विंग के लिए तैयार है। इसे ऊपर से ड्राईफ्रुट्स के साथ गार्निश करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल