1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना घिसे इस ट्रिक से मिनटों में बनाएं गाजर का हलवा, स्वाद ऐसा कि लोग उंगलियां चाटते रह जाएं, जानें विधि

बिना घिसे इस ट्रिक से मिनटों में बनाएं गाजर का हलवा, स्वाद ऐसा कि लोग उंगलियां चाटते रह जाएं, जानें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 09, 2024 09:11 am IST,  Updated : Nov 09, 2024 09:11 am IST

आज हम आपके लिए गाजर का हलवा बनाने की एकदम आसान विधि लाए हैं। इसमें आपको गाजर घिसने या कद्दूकस करने की ज़रूरत नहीं होगी और स्वाद भी ऐसा कि हर कोई आपसे यह हलवा मांगकर खायेगा।

 Gajar ka halwa recipe - India TV Hindi
Gajar ka halwa recipe Image Source : SOCIAL

ठंड के मौसम में गाजर का हलवा खाने में जो स्वाद मिलता है वो किसी मौसम में नहीं मिलता है। अगर आपको भी गाजर का हलवा पसंद है लेकिन इसे घंटों कौन घिसे यह सोचकर आप भी हलवा नहीं बनाते हैं तो हम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प लेकर आये हैं। आज हम आपके लिए गाजर का हलवा बनाने की एकदम आसान विधि लाए हैं। इसमें आपको गाजर घिसने या कद्दूकस करने की ज़रूरत नहीं होगी और स्वाद भी ऐसा कि हर कोई आपसे यह हलवा मांगकर खायेगा। चलिए, आपको बताते हैं आप यह रेसिपी कैसे बनाएं। जानिए गाजर का हलवा बनाने कि आसान विधि।

गाजर का हलवा बनाने की सामग्री

आधा कप घी, आधा किलो गाजर, 200 ग्राम मावा, आधा पाव दूध, 250 ग्राम शक्कर, 4, 5 इलायची, काजू, बादाम और पिस्ता के कुछ टुकड़े

गाजर का हलवा बनाने की विधि:

  • पहला स्टेप: गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले उसे धोएं और अच्छी तरह से छील लें। अब, अगर आप जल्दी गाजर का हलवा बनाना चाहती हैं तो उसे घिसने की बजाय टुकड़ों में काटें और प्रेशर कुकर में पानी डालकर उबाल लें। 4 से 5 सिटी आने के बाद गैस को बंद कर दें। सिटी को निकालकर गाजर को कुकर से बाहर निकालें। नरम गाजर को करछी की मदद से अच्छी तरह से मैश कर दें।

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन कर पैन रखें और उसमे गाजर को डालकर पानी सूखने तक भूनें। जब पानी सुख जाए तब गाजर को एक साइड कर पैन में आधा कप घी डालें। अब घी में उबाले हुए गाजर को अच्छे से पकाएं। याद रखें गाजर को तब तक पकाना है जब तक वे सुनहरे रंग के हो जाएं। जब गाजर पैन पर हल्का चिपकने लगे तब गैस क आंच स्लो कर उसमे आधा पाव दूध मिलाएं और गाजर को फिर से ढककर पकाएं। 

  • तीसरा स्टेप: जब गाजर दूध में अच्छी तरह से मिल जाए और हलवा गाढ़ा होने लगे तब उसमें 200 ग्राम मावा और इलायची को कूटकर मिलाएं। गैस की फ्लेम स्लो ही रखें। और गाजर के हलवा को धीमी आंच पर 2 मिनट तक पकाएं। आपका गाजर का हलाव सर्विंग के लिए तैयार है। इसे ऊपर से ड्राईफ्रुट्स के साथ गार्निश करें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल