1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गाजर के हलवा का स्वाद भूल जाएंगे जब चखेंगे गाजर की टेस्टी खीर, सर्दियों के लिए है परफेक्ट, नोट करें विधि

गाजर के हलवा का स्वाद भूल जाएंगे जब चखेंगे गाजर की टेस्टी खीर, सर्दियों के लिए है परफेक्ट, नोट करें विधि

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 30, 2025 07:44 pm IST,  Updated : Dec 30, 2025 07:45 pm IST

How To Make Gajar Kheer Recipe: गाजर का हलवा तो आपने खूब खाया होगा लेकिन क्या कभी गाजर की खीर का स्वाद चखा है। चलिए जानते हैं कैसे बनाएं गाजर के खीर की टेस्टी रेसिपी

गाजर की खीर कैसे बनाएं- India TV Hindi
गाजर की खीर कैसे बनाएं Image Source : YOUTUBE - @NISHAMADHULIKA/UNSPLASH

सर्दियों में गाजर का नाम आते ही सबसे पहले गाजर का हलवा याद आता है, लेकिन अगर आप हर बार वही स्वाद चख-चखकर बोर हो चुके हैं, तो अब कुछ नया ट्राय करने का वक्त है। लाल-लाल गाजर, दूध और मेवों से बनी गाजर की टेस्टी खीर न सिर्फ स्वाद में कमाल होती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। ठंड के मौसम में गरमागरम या हल्की गुनगुनी खीर दिल और पेट दोनों को खुश कर देती है। यकीन मानिए, एक बार इसका स्वाद चख लिया तो गाजर का हलवा भी पीछे छूट जाएगा। आइए जान लेते हैं सर्दियों के लिए परफेक्ट गाजर की खीर बनाने की आसान विधि।

गाजर खीर के लिए सामग्री

1 किलो गाजर, 20 ग्राम काजू, 20 ग्राम बादाम, 20 ग्राम किशमिश, 2 बड़े चम्मच घी, दो लीटर दूध, 2 बड़े चम्मच चावल, 200 ग्राम खोया, आधा छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर

गाजर खीर कैसे बनाएं?

  • पहला स्टेप: गाजर खीर बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को धोएं और फिर अच्छी तरह से छील लें। छिलने के बाद उसे कद्दूकस कर लें। एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच चावल को पानी में भिगोएं। 

  • दूसरा स्टेप: अब गैस ऑन करें और उसपर एक कड़ाही रखें और उसमें घी डालें। घी में 20 ग्राम काजू, 20 ग्राम बादाम, 20 ग्राम किशमिश, डालकर अच्छी तरह से रोस्ट करें। जब ये लाल हो जाएं तब इन ड्राइफ्रूट्स को निकाल लें।

  • तीसरा स्टेप: अब, उसी कड़ाही में गाजर को डालें और उसे अच्छी तरह स्लो आंच पर पकाएं। जब गाजर थोड़ा अच्छी तरह से पक जाए तब उसमें दो लीटर दूध और भिगोया हुआ चावल डालें। 

  • चौथा स्टेप: अब स्लो आंच पर इन्हें 15 से 20 मिनट तक पकाते रहें। जब चावल अच्छी तरह से पक जाए तब इसमें 200 ग्राम खोया और आधा छोटा चम्मच हरी इलायची पाउडर डालकर फिर से अच्छी तरह से चलाएं। 

  • पांचवा स्टेप: दस मिनट के बाद गैस बंद कर दें।आपका गाजर का खीर बनकर तैयार है।इसे गरमागरम सर्व करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल