Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. हरी मिर्च और भुनी हुई मूंगफली की झन्नाटेदार चटनी खोल देगी सारे टेस्ट बड्स, मिनटों में तैयार होगी रेसिपी, नोट करें विधि

हरी मिर्च और भुनी हुई मूंगफली की झन्नाटेदार चटनी खोल देगी सारे टेस्ट बड्स, मिनटों में तैयार होगी रेसिपी, नोट करें विधि

Written By: Poonam Yadav @R154Poonam Published : Jul 29, 2025 01:50 pm IST, Updated : Jul 29, 2025 01:50 pm IST

भुनी हुई मूंगफली की झन्नाटेदार चटनी आपके टेस्ट बड्स को खोल देती ह। इसे बनाना बेहद आसान होता है और मिनटों में तैयार हो जाती है। इसे आप इडली, डोसा के साथ ही नहीं बल्कि पराठे, रोटी या दाल-चावल के साथ खा सकते हैं।

मूंगफली की चटनी- India TV Hindi
Image Source : SORA AI मूंगफली की चटनी

चटनी खाने में साइड डिश ज़रूर होती है लेकिन इसका स्वाद कभी कभी में डिश पर भारी पड़ता है। आज हम आपको मूंगफली की स्वाद से भरपूर चटनी की रेसिपी के बारे में बताएंगे। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि आप इडली और डोसा इसके बिना खाएंगे ही नहीं। भुनी हुई मूंगफली की झन्नाटेदार चटनी आपके टेस्ट बड्स को खोल देती ह। इसे बनाना बेहद आसान होता है और मिनटों में तैयार हो जाती है। इसे आप इडली, डोसा के साथ ही नहीं बल्कि पराठे, रोटी या दाल-चावल के साथ खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये स्वाद से भरपूर चटनी?

मूंगफली की चटनी के लिए सामग्री:

भुनी हुई मूंगफली आधा कप, 4-5 हरी मिर्च, 2 से 3 लहसुन की कलियाँ, आधा चम्मच नींबू का रस, नमक स्वादानुसार, पानी ज़रूरत अनुसार 

तड़के के लिए सामग्री:

तेल 1 चम्मच, राई आधा छोटा चम्मच, उड़द दाल आधा छोटा चम्मच, करी पत्ता 5-6, सूखी लाल मिर्च 1-2

हरी मिर्च और भुनी हुई मूंगफली की चटनी बनाने की विधि?

  • पहला स्टेप: सबसे पहले एक पैन में धीमी आंच पर कच्चे मूंगफली को तब तक भूनें जब तक कि वे कुरकुरी न हो जाएं। ठंडा करके उसके छिलके उतार लें। अब, एक मिक्सर जार में भुनी हुई मूंगफली, हरी मिर्च, लहसुन डालें और बारीक  या दरदरा अपनी पसंद के अनुसार पीस लें। ध्यान रहे कि चटनी बहुत ज़्यादा पतली न हो। जब पीस जाए तो एक बाउल में निकालकर उसमें नींबू का रस और स्वाद अनुसार नमक मिलाएं

  • दूसरा स्टेप: अब एक छोटे पैन में तेल गरम कर उसमें राई डालें। जब राई चटकने लगे, तो उसमें उड़द दाल और करी पत्ता डालें। उड़द दाल के हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अंत में सूखी लाल मिर्च डालें और फिर इस तैयार तड़के को तुरंत पीसी हुई चटनी के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिला लें।

  • तीसरा स्टेप: आपकी झन्नाटेदार हरी मिर्च और भुनी हुई मूंगफली की चटनी तैयार है! इसे तुरंत गरमागरम इडली, डोसा, वड़ा, उत्तपम के साथ परोसें और इसके तीखे, चटपटे स्वाद का आनंद लें। यह चटनी फ्रिज में 3-4 दिनों तक ताज़ी रहती है। 

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement