1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बिना चाशनी के गुड़ और सूजी से बनाएं टेस्टी पुआ, मुंह में जाते ही घुल जाएंगे, जानिए रेसिपी

बिना चाशनी के गुड़ और सूजी से बनाएं टेस्टी पुआ, मुंह में जाते ही घुल जाएंगे, जानिए रेसिपी

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 11, 2024 02:04 pm IST,  Updated : Oct 11, 2024 02:04 pm IST

Gud Malpua Recipe: गुड़ और सूजी से टेस्टी पुआ बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए आपको न चाशनी की जरूरत होगी और न ही मैदा की। खाने में ये पुआ इतने टेस्टी लगते हैं कि एक दो खाने के बाद भी मन नहीं भरेगा।

गुड़ मालपुआ रेसिपी- India TV Hindi
गुड़ मालपुआ रेसिपी Image Source : SOCIAL

खाने में वही रोटी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो मालपुआ बनाकर खाएं। गुड़ और सूजी से आप एकदम मुलायम पुआ बना सकते हैं। खासबात ये है कि पुआ बनाने के लिए आपको चाशनी और मैदी की भी जरूरत नहीं होगी। बच्चों और घर के बड़े बुजुर्गों को भी ये पुआ खूब पसंद आएंगे। गुड़ के पुआ इतने सॉफ्ट बनते हैं कि मुंह में रखते ही घुल जाते हैं। आइये जानते हैं गुड़ के पुआ बनाने की आसान रेसिपी क्या है?

गुड़ के पुआ बनाने की रेसिपी:

पहला स्टेप- गुड़ के पुआ तैयार करने के लिए आप एक बाउल में गुड़ भुगो दें। गुड़ में बहुत ज्यादा पानी न डालें। बस उतना पानी डालें कि गुड़ डूब जाए। अब एक बर्तन में 1 कप आटा और आधा कप सूजी लें। अब गुड़ का घोल बना लें और छानते हुए आटे और सूजी में मिलाएं।

दूसरा स्टेप- पुए के लिए आपको स्मूद और आसानी से गिरने वाला बैटार बनाना है जो चीला से थोड़ा गाढ़ा होता है। बैटर को पतला करने के लिए पानी की जगह दूध का इस्तेमाल करें। अब इसमें आधा चम्मच पिसी इलायची और 1 बड़ा चम्मच पिसा नारियल और आधा चम्मच पिसी सौंफ मिला दें।

तीसरा स्टेप- बैटर को स्मूद करने के बाद 5-10 मिनट के लिए रख दें और एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। अब एक बड़ा चमला लें और उसमें बैटर भरकर कड़ाही के बीच में डालें। गैस की फ्लेम मीडियम रखें। पुआ तेल में डालते ही फैलने लगेगा।

चौथा स्टेप- अब पुआ को थोड़ी देर सिकने दें और जब एक तरफ से हल्का सिक जाए तो पुआ को किसी कलछी या चिमटा से पकड़कर पलट दें। जब पुआ दोनों ओर से सिक जाए तो दबाकर निकाल लें। इसी तरह आपको सारे पुआ बनाकर तैयार करने हैं।

पांचवां स्टेप- आप इन पुआ को गर्मागरम या हल्का ठंडा होने पर खाएं। ये पुआ आसानी से 2-3 दिन तक आप खा सकते हैं। बच्चों को भी इनका स्वाद खूब पसंद आएगा।    

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल